Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand All Districts List 2023: जानें झारखंड के सभी जिलों के नाम, 5 मंडलों में विभाजित हैं सभी 24 जनपद

Jharkhand All Districts List झारखंड राज्य का गठन बिहार के एक हिस्से को अलग कर 15 नवंबर 2000 को किया गया था। राज्य के गठन के समय इस राज्य में जिलों की संख्या 18 थी जो वर्तमान में 24 जिलों तक पहुंच गयी है। राज्य के सभी 24 जिले 5 मंडलों के अंतर्गत विभाजित हैं। इस राज्य के सभी जनपदों की सूची आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 20 Aug 2023 02:53 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand All Districts List: झारखंड के जिलों की सूची यहां से प्राप्त करें।

Jharkhand All Districts List 2023: झारखंड राज्य बिहार पुनर्गठन अधिनियम के तहत भारत का 28वां राज्य बना था। इस राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को की गयी थी। इस राज्य की राजधानी रांची है। इसके अलावा इस राज्य के लिए उपराजधानी के रूप में दुमका शहर को तय किया गया। झारखंड राज्य पहले दक्षिणी बिहार का एक हिस्सा था जो अलग होकर पूर्ण राज्य बना। इस राज्य में वर्तमान में कुल 24 जनपद हैं।

Jharkhand All Districts List: झारखंड के सभी जनपदों की सूची

झारखंड राज्य के गठन के समय इसमें 18 जिलों का समावेश था। अप्रैल 2001 में इसमें 4 जिलों- लातेहार, जामताड़ा, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां को और जोड़ा गया जिसके बाद इनकी संख्या 22 हो गयी। वर्ष 2007 में 12 सितंबर को दो और राज्यों खूंटी और रामगढ़ का गठन किया गया जिसके बाद इस राज्य में कुल 24 जनपद हो गए।

वर्तमान समय में झारखंड प्रांत में कुल 24 जिले हैं जिनकी लिस्ट निम्नलिखित है-

बोकारो चतरा
देवघर धनबाद
दुमका गढ़वा
गिरिडीह गोड्डा
गुमला हजारीबाग
जामताड़ा खूंटी
कोडरमा लातेहार
लोहरदगा पाकुड़
पलामू पश्चिम सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम रामगढ़
रांची साहिबगंज
सरायकेला खरसावां सिमडेगा

कितने मंडलों में विभाजित हैं जिले

झारखंड राज्य के सभी 24 जिले 5 मंडलों में विभाजित हैं। इसमें कोल्हान संभाग के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले आते हैं। पलामू प्रमंडल में पलामू, गढ़वा, लातेहार, संथाल परगना मंडल में जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी जिलों को रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम

झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस राज्य के गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पहले राज्यपाल प्रभात कुमार बने थे।
  • यह राज्य जनसंख्या के आधार देश का देश का 15वें और क्षेत्रफल की दृष्टि से 14वें स्थान पर मौजूद है।
  • इस राज्य की सीमाएं पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा से सटी हुई हैं।
  • झारखंड का राजकीय पशु हाथी है।

यह भी पढ़ें- MP Districts List: मध्य प्रदेश में नए जिले का हुआ गठन, यहां से पाएं एमपी के सभी जिलों की लिस्ट