Move to Jagran APP

Jharkhand Board JAC 10th, 12th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द, जानें अब तक के अपडेट्स

Jharkhand Board JAC 10th 12th Result 2022 झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी) रांची से प्राप्त अपडेट के अनुसार झारखण्ड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 15 जून के बाद कभी भी की जा सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स जल्द ही अपने परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देख सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 09:52 AM (IST)
झारखण्ड बोर्ड जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर होगा एक्टिव।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand Board JAC 10th, 12th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। झारखण्ड बोर्ड से सम्बद्ध राज्य में स्थिति विभिन्न सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित की गई परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं जल्द ही अपना परिणाम देख सकेंगे। भले ही झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी), रांची द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित किए जाने की तिथि और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन प्राप्त जानकारी और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखण्ड बोर्ड जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 15 जून के आस-पास की जानी है। इसका अर्थ है कि झारखण्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को अब कभी भी घोषित किया जा सकता है।

Jharkhand Board JAC 10th, 12th Result 2022: इन वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक

झारखण्ड बोर्ड से कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षार्थी अपना परिणाम औपचारिक तौर पर घोषित किए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को इन वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद अपने कक्षा से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद परीक्षार्थियों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

Jharkhand Board JAC 10th, 12th Result 2022: नतीजों का इंतजार करीब 7 लाख छात्र-छात्राओं को

बता दें कि झारखण्ड बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से आयोजित की गई थीं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक और कक्षा 12 की 25 अप्रैल तक चली थीं। दोनो कक्षाओं को मिलाकर इस साल कुल 6.80 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। अब ये स्टूडेंट्स झारखण्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.