Move to Jagran APP

Jharkhand Class 9 Result 2022: झारखंड बोर्ड ने 9वीं कक्षा के परिणाम किए घोषित, jacresults.com पर देखें स्कोर

Jharkhand Class 9 Result 2022 JAC यानी कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council JAC) ने कक्षा 9 के लिए आयोजित हुईं टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा के आधार पर परिणाम जारी किए हैं। वहीं JAC कक्षा 9 परीक्षा 2022 के लिए कुल 4.5 लाख छात्र उपस्थित हुए थे

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:23 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2022 07:57 AM (IST)
झारखंड बोर्ड ने 9वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC Class 9 Result 2022: झारखंड बोर्ड ने 9वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) ने शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 को कक्षा 9वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड किया हैं। अब ऐसे में, जिन कैंडिडेट्स ने जेएसी कक्षा 9 की परीक्षाएं दी है, वे परिणाम की जांच कर सकते हैं। नतीजे जांचने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स परिणाम देख सकते हैं।

आधिकारिक वेसबाइट पर नतीजों की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

JAC 9th Result 2022 - How to check: झारखंड 9वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेपस

झारखंड 9वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स को होमपेज पर, झारखंड बोर्ड कक्षा 9 परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। अबआपका जेएसी 9वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टर्म 1 की परीक्षा मई के महीने में आयोजित की गई थी। वहीं टर्म 2 की परीक्षा 15 जून से 7 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। JAC कक्षा 9 की परीक्षा राज्य भर में 1,256 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। । झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) ने यह परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की थीं। इसके बाद अब इन परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। वहीं परिणाम से ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.