Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JKPSC Mains Admit Card 2023: जेकेपीएससी सिविल सर्विस ज्यूडिशियल मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी

JKPSC Mains Admit Card 2023 जम्मू एवं कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विस ज्यूडिशियल मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 07 Nov 2023 06:48 PM (IST)
Hero Image
JKPSC Mains Admit Card 2023 यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। JKPSC Mains Admit Card 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से जम्मू- कश्मीर सिविल सर्विस ज्यूडिशियल मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो इस एग्जाम की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण करके मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जेकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JKPSC Mains 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु

  • जेकेपीएससी सिविल सर्विस ज्यूडिशियल मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Download Admit Card for KCS (Judicial) Main Examination 2023 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

JKPSC Mains Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

JKPSC Mains Admit Card 2023: इन डेट्स में आयोजित होगा एग्जाम

जेकेपीएससी सिविल सर्विस ज्यूडिशियल मेंस एग्जाम 8 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस एग्जाम में भाग ले रहे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आप परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें- JKBOSE Date Sheet: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का एग्जाम शेड्यूल, मार्च में होंगी परीक्षाएं