Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा के लिए एडमिट इस डेट में होंगे जारी, 21 एवं 22 सितंबर को संपन्न होगा संपन्न

झारखंड कर्मचारी चयन आयोगी (जेएसएससी) की ओर से JGGLCCE 2023 एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2024 को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2017 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Thu, 05 Sep 2024 11:26 AM (IST)
Hero Image
JSSC CGL Admit Card 2024: 17 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट एवं एडमिशन कार्ड से संबंधित जानकारी साझा की है। अधिसूचना के मुताबिक JGGLCCE 2024 एग्जाम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप मांगी गई डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

JGGLCCE 2024: दो दिन में परीक्षा होगी संपन्न

जेएसएससी की ओर से झारखंड सीजीएल (नियमित एवं बैकलॉग) एग्जाम का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 सितंबर एवं 22 सितंबर 2024 को करवाया जाएगा।

JGGLCCE Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2017 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सहायक शाखा अधिकारी के लिए 863 पद, कनिष्ठ सचिवीय सहायक के लिए 335 पद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के लिए 182 पद, योजना सहायक के लिए 05 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिए 195 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए 252 पद और अनुमंडल पदाधिकारी के लिए 185 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- IOB Recuitment 2024: ग्रेजुएट युवाओं के पास इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10 सितंबर तक कर लें आवेदन