Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JSSC JMSCCE Admit Card: नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

JSSC JMSCCE Admit Card 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMLCCE) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम का आयोजन 29 एवं 30 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 22 Oct 2023 12:11 PM (IST)
Hero Image
JSSC JMSCCE Admit Card 2023 हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। JSSC JMSCCE Admit Card 2023 OUT: झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMLCCE) 2023 में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से JSSC JMSCCE 2023 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी किये गए हैं। इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

JSSC JMSCCE Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • जीएसएससी झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर What’s New में Admit Card Link for JMSCCE-2023 पर क्लिक करें।

    अब डिटेल्स लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपका एडमिट कार्ड अब स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • JSSC JMSCCE Admit Card 2023 Download Direct Link

    JSSC JMLCCE 2023: इन डेट्स में आयोजित होगा एग्जाम

    झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रांची, पूर्वी सिंहभूम तथा धनबाद जिलों में अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र की प्रति अवश्य लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड और वैलिड पहचान पत्र के आपको परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Harayana Group D Exam 2023 Analysis: यहां से जानें हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा विश्लेषण, ये रहा संभावित कटऑफ