Move to Jagran APP

Karnataka 1st PUC Result 2024: आज घोषित होगा कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी रिजल्ट, karresults.nic.in पर कर पाएंगे चेक

कर्नाटक पीयूसी 1 परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 12 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10.15 बजे और दोपहर 1.30 बजे तक जिसमें अधिकांश विषयों की परीक्षा हुई थी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी। आज रिजल्ट का एलान किया जा रहा है।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 30 Mar 2024 09:54 AM (IST)
Hero Image
Karnataka 1st PUC Result 2024: आज घोषित होगा कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी रिजल्ट, karresults.nic.in पर कर पाएंगे चेक

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाल है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) की ओर से आज यानी कि 30 मार्च, 2024 को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहला पीयूसी परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इसलिए परीक्षा के लिए उपस्थित हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर नजर बनाए रखें, जिससे रिजल्ट जारी होते ही वे नतीजे चेक कर सकें। परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

Karnataka 1st PUC Result 2024: इन डेट्स में हुआ था एग्जाम 

कर्नाटक पीयूसी 1 परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 12 फरवरी से 27 फरवरी, 2024 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10.15 बजे और दोपहर 1.30 बजे तक जिसमें अधिकांश विषयों की परीक्षा हुई थी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी।

Karnataka 1st PUC Result Date 2024: ऐसा रहा था पिछले साल का परिणाम 

अगर पिछले वर्ष यानी कि साल 2023 की बात करें तो कुल पास प्रतिशत 74.67% रहा था। वहीं, परीक्षा के लिए 7,27,923 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 7,02,067 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, उनमें से, 5,24,209 छात्र-छात्राएं पीयूसी II में आगे बढ़ने के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Diploma Courses: 12वीं के बाद करें ये डिप्लोमा कोर्सेज, अच्छी जॉब दिलाने में करेंगे मदद और मिलेगी बढ़िया सैलरी