Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

KVS PRT Result: केवीएस पीआरटी रिजल्ट पर बड़ी खबर, जानें कब होगा जारी, महीनों से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थी

KVS PRT Result 2023 केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 21 से 28 फरवरी 2023 तक विभिन्न पालियों में PRT परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय विद्यालयों में पीआरटी के 6414 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं इस भर्ती से संबंधित ज्यादा डिटेल्स की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 14 Sep 2023 08:30 AM (IST)
Hero Image
KVS PRT Result 2023: केवीएस पीआरटी रिजल्ट जल्द होगा घोषित

एजुकेशन डेस्क। KVS PRT Result 2023: केवीएस पीआरटी परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। संभव है कि केवीएस इस महीने ही नतीजों का एलान कर दे। मीडिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट का एलान हो सकता है। हालांकि, KVS की ओर से कोई आधिकारिक डेट का एलान नहीं किया गया है। इसलिए सटीक डेट की जांच करने के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।

KVS PRT Result 2023:केंद्रीय विद्यालय संगठन ने फरवरी में कराई थी परीक्षा 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 21 से 28 फरवरी 2023 तक विभिन्न पालियों में PRT परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद से महीनों से अभ्यर्थी नतीजों की राह देख रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय विद्यालयों में पीआरटी के 6414 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं, इस भर्ती से संबंधित डिटेल्स की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी।

KVS PRT Result 2023:करेक्शन विंडो हुई ओपन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने हाल ही में नोटिस जारी करते हुए बताया है कि प्राथमिक शिक्षक के लिए KVS भर्ती के लिए योग्यता में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी है। अब ऐसे में, जिन लोगों ने केवीएस पीआरटी पद के लिए आवेदन किया है और परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे संशोधित योग्यता जाकर फॉर्म में भर सकते हैं।

KVS PRT Result 2023: केवीएस पीआरटी रिजल्ट जांचने के लिए फॉलो कर सकते हैं ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट /kvsangathan.nic.in पर जाएं। इसके बाद यहां अनाउसमेंट सेक्शन में दिख रहे केवीएस पीआरटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज रीओपन होगा। अब यहां पूछी गई डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद आपके सामने रिजल्ट ओपन हो जाएगा। अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: KVS PRT 2023: बदल गई केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की Eligibility Criteria, BEd वाले अयोग्य