Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

KVS PRT Result 2023: डीएलएड सर्टिफिकेट अपलोड के 2 हफ्ते बाद भी केवीएस प्राइमरी टीचर परिणामों पर कोई अपडेट नहीं

KVS PRT Result 2023 केंद्रीय विद्यालय संगठन पीआरटी पदों के लिए आवेदन किए बीएड उम्मीदवारों को अपना डीएलएड सर्टफिकेट अपलोड करने का अवसर 13 से 17 सितंबर तक दिया था। इसके 2 सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट पर कोई अपडेट जारी हुआ है। दूसरी तरफ प्रिंसिपल असिस्टेंट कमिश्नर असिस्टेंट इंजीनियर फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पदों के नतीजे हाल ही में घोषित कर दिए गए।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 04 Oct 2023 07:22 AM (IST)
Hero Image
KVS PRT Result 2023: प्राइमरी टीचर भर्ती परिणाम घोषित करने के लिए उम्मीदवारों ने छेड़ा डिजिटल आंदोलन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। KVS PRT Result 2023: केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। हालांकि, केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट अभी तक जारी नहीं किए जाने से उम्मीदवार परेशान हैं। कई उम्मीदवार अब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 को जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उम्मीदवारों द्वारा एक्स प्लेटफॉर्म पर हैशटैग #Release_KVS_PRT_RESULT के साथ डिजिटल कैंपेन भी चलाया जा रहा है।

KVS PRT Result 2023: डीएलएड सर्टिफिकेट अपलोड के हुए 2 हफ्ते

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती (विज्ञापन संख्या 16/2022) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 21 से 28 फरवरी 2023 तक किया था। इसके बाद संगठन ने उच्चतम न्यायालय द्वारा 11 अगस्त 2023 को एक सम्बन्धित मामले में दिए गए आदेश के अनुपालन में पीआरटी पदों के लिए आवेदन किए बीएड उम्मीदवारों को अपना डीएलएड सर्टफिकेट अपलोड करने का अवसर 13 से 17 सितंबर तक दिया था। इसके बाद 2 सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 पर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - KVS PRT 2023: बदल गई केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की Eligibility Criteria, BEd वाले अयोग्य

KVS PRT Result 2023: अन्य पदों के नतीजे घोषित

दूसरी तरफ, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्राइमरी टीचर के अतिरिक्त अन्य पदों जैसे - प्रिंसिपल, असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पदों के लिए नतीजों की घोषणा हाल ही में 26 सितंबर 2023 को ही कर दी गई थी और चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई। इसी के बाद से उम्मीदवार अब केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 को भी जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - KVS PRT Result: केवीएस पीआरटी रिजल्ट पर बड़ी खबर, जानें कब होगा जारी, महीनों से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थी