Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

List of all Districts in Bihar: आजादी से पहले स्थापित बिहार में अब हैं कितने जिले, यहां से पाएं पूरी लिस्ट

Districts Name of Bihar in Hindi बिहार की स्थापना ब्रिटिश इंडिया के गवर्नर लार्ड हार्डिंग्स के द्वारा 22 मार्च 1912 को की गयी थी। भारत के संविधान लागू होने के साथ ही इस राज्य को आजाद भारत में पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया। इस राज्य में कुल 38 जिले 9 संभाग में विभाजित हैं। सभी जनपदों एवं संभाग के नाम की लिस्ट आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 17 Aug 2023 04:35 PM (IST)
Hero Image
List of all Districts in Bihar: बिहार के सभी जिलों की सूची यहां से प्राप्त करें।

List of all Districts in Bihar: भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित बिहार राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल की सीमाओं से घिरा हुआ है। इस राज्य की स्थापना की नीव 12 दिसंबर, 1911 को ब्रिटिश इंडिया के गवर्नर लार्ड हार्डिंग्स के द्वारा की गयी थी जिसके बाद 22 मार्च 1912 को इसे एक अलग प्रांत के रूप में स्थापित किया गया। आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान लागू होने के साथ ही इसे आजाद भारत के राज्य के रूप दर्जा प्रदान किया गया। किसी भी राज्य का निर्माण उसके जिलों के संगम से होता है। वर्तमान समय में बिहार राज्य कुल 38 जिलों के संगम से बना है। इन सभी जिलों की सूची आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

List of all Districts in Bihar: बिहार के सभी 38 जनपदों की सूची

वर्तमान बिहार में जनपदों की कुल संख्या 38 है। सभी जिलों के नाम निम्नलिखित हैं-

अरवल अररिया बांका
बेगूसराय औरंगाबाद बक्सर
भोजपुर भागलपुर पूर्वी चंपारण
गया जमुई गोपालगंज
दरभंगा लखीसराय कटिहार
मधुबनी नालंदा मुंगेर
मधेपुरा जहानाबाद खगरिया
किशनगंज कैमूर मुजफ्फरपुर
नवादा रोहतास पूर्णिया
पटना सहरसा समस्तीपुर
सारण शिवहर शेखपुरा
सुपौल सीतामढ़ी वैशाली
पश्चिम चंपारण सिवान -

इन 9 डिवीजन में समाहित हैं 38 जिले

बिहार राज्य के सभी जिले 39 जिले कुल 9 डिवीजन (प्रमंडल) में समाहित हैं। इन सभी संभाग के नाम- पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और मगध है। इसके साथ ही इस राज्य में 101 डिवीजन और 534 ब्लॉक हैं।

यह भी पढ़ें- MP Districts List: मध्य प्रदेश में नए जिले का हुआ गठन, यहां से पाएं एमपी के सभी जिलों की लिस्ट

बिहार राज्य के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

बिहार राज्य की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल में सन 1912 में की गयी थी। जनसंख्या की दृष्टि से बिहार भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 10,40,99,452 है। क्षेत्रफल की भारत की भारत देश का बारहवां राज्य है। इस राज्य की प्रमुख बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और इसकी राजधानी पटना है। इस राज्य की सीमा 94,163 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस राज्य में सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण है और सबसे छोटा जिला शिवहर है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम