LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट इन लिंक से करें चेक, ये हैं 10वीं, 12वीं के टॉपर्स
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: देखें टॉपर्स लिस्ट। विधि और राहुल टॉपर। 75.5 12वीं में पास। 79.96 फीसदी 10वीं में पास। शिक्षा मंत्री ने घोषित किए नतीजे। सीजीबीएसई दसवीं, बारहवीं के नतीजों की घोषणा आज, 10 मई को की गई और लिंक आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव है।
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 का राज्य के 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा आज यानी बुधवार, 10 मई 2023 को की गई। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा मंगलवार, 9 मई 2023 को साझी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज दोपहर 12 बजे की जानी थी। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई। औपचारिक एलान के बाद सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव किया गया। साथ ही अन्य अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
CGBSE 10th, 12th Result 2023 LIVE: टॉपर्स को हेलीकॉप्टर राइड
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 में टॉपर घोषित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के तौर पर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।
CGBSE 12th Toppers List 2023 LIVE: 12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप
- विधि भौंसले - 98.20 फीसदी अंक
- विवेक अग्रवाल - 97.40 फीसदी अंक
- न्यासा देवांगन - 96.6 फीसदी अंक
- रेशम खत्री - 98.2 फीसदी अंक
CGBSE 10th Toppers List 2023 LIVE: इन स्टूडेंट्स ने छत्तीसगढ़ 10वीं में किया टॉप
- राहुल यादव - 98.83 फीसदी अंक
- सिकंदर यादव - 98.67 फीसदी अंक
- पिंकी यादव - 98.17 फीसदी अंक
- सूरज पानीकरा - 98.17 फीसदी अंक
- अदिति भगत- 98 फीसदी अंक
- रिया हलधर - 98 फीसदी अंक
- भूपेंद्र - 98 फीसदी अंक
- भूमि वार्ते - 97.67 फीसदी अंक
- चित्राक्षी साहू- 97.67 फीसदी अंक
CGBSE 10th, 12th Result 2023 LIVE: दोनों ही कक्षाओं में छात्राएं आगे
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं दोनों ही कक्षाओं में इस बार छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। दसवीं में 79.16 फीसदी छात्राएं और 75.26 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, बारहवीं में 83.64 फीसदी छात्राएं और 75.86 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए है।
CGBSE Toppers List 2023: राहुल, सिकंदर और पिंकी दसवीं के टॉप 3
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में राहुल यादव, सिकंदर यादव और पिंकी यादव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
यह भी पढ़ें - CGBSE 10th, 12th Topper List 2023: 12वीं में विधि ने किया टॉप, 10वीं में 79.96 % स्टूडेंट्स पास, देखें लिस्ट
CG Board Toppers 2023: विधि और राहुल टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में विधि ने टॉप किया है। वहीं, दसवीं में राहुल यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
CGBSE Result 2023 LIVE: 75.5 12वीं में पास
छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट इस साल 75.5 फीसदी रहा।
CGBSE Result 2023 LIVE: 79.96 फीसदी 10वीं में पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में 79.96 फीसदी 10वीं में पास घोषित।
CGBSE Result 2023 LIVE: घोषित हुए परिणाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है।
CGBSE Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू।
CGBSE Result 2023 LIVE: घोषित होने वाला है परिणाम
कुछ ही मिनटों में छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया जाएगा।
CGBSE Result 2023 LIVE: इन लिंक कर पाएंगे चेक, परिणाम जल्द
स्टूडेंट्स इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
CGBSE 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के इन लिंक को करें बुकमार्क
कुछ ही मिनटों में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स को नीच दी गई वेबसाइट को पहले से बुकमार्क कर लेना चाहिए।
CGBSE Result 2023 LIVE: शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही शुरू होने वाली है।
CGBSE Result 2023 LIVE: फेल होने पर ये हैं विकल्प
यदि कोई स्टूडेंट फेल हो जाता है तो उसके पास अपनी कापियों की फिर से जांच और मूल्यांकन का विकल्प है।
CGBSE Result 2023 LIVE: कुछ ही मिनटों में, प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाली है।
CGBSE Result 2023 Live: शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
CGBSE 10th, 12th Result 2023 LIVE: इन वेबसाइट पर लिंक होगा एक्टिव
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षाफल जागरणजोश पर भी देखा जा सकेगा।
CGBSE Result 2023 LIVE: एक बार में ऐसे देखें नतीजे
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 को घोषणा के बाद एक ही बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लें। कई बार जल्दबाजी गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
CGBSE Result 2023 LIVE: उम्मीद से कम मार्क्स आएं तो करें ये काम
यदि छात्र या छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वे अपनी कॉपियों की फिर जांच या मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस सम्बन्ध में अधिसूचना सीजीबीएसई द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
CGBSE Result 2023 Live: मार्च में हुई थीं 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सीजीबीएसई ने मार्च 2023 माह के दौरान किया था। 10वीं के एग्जाम 2 से 24 मार्च तक और 12वीं के 1 से 31 मार्च तक आयोजित किए गए थे।
CGBSE Result 2023 LIVE: शिक्षा मंत्री प्रेससाय सिंह टेकाम घोषित करेंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परीक्षाफल की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री प्रेससाय सिंह टेकाम द्वारा की जाएगी।
Chhattisgarh Board Result 2023 LIVE: सीजीबीएसई ने जारी की हेल्पलाइन
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर सीजीबीएसई ने हेल्पलाइन जारी की है। स्टूडेंट्स 18002334363 पर कॉल करके विभिन्न प्रश्नों के जवाब पा सकते हैं। यह हेल्पलाइन 18 मई से शुरू होगी।
LIVE CGBSE Result 2023 Updates: 6 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार होगा समाप्त
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का इंतजार राज्य के 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। यह इंतजार आज, 10 मई 2023 की दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएगा।
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: जागरणजोश पर भी देखने का विकल्प
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in और सीजीबीएसई की वेबसाइट, cgbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, यदि ये दोनो वेबसाइट नहीं खुलती है तो परीक्षार्थी अपने परिणाम एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी देख पाएंगे। इन सभी के लिए डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर दिए गए हैं।
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: स्कूल से मिलेगी मार्कशीट-सर्टिफिकेट
हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि सीबीजीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परीक्षार्थियों की मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी तरफ, छात्र-छात्राओं को उनकी मार्कशीट-सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी उनके स्कूल के माध्यम से बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स या पैरेंट्स सम्बन्धित स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस में संपर्क करें।
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: इन स्टेप में देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट
स्टूडेंट्स को अपना सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 या सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर आज, 10 मई 2023 की दोपहर 12 बजे के बाद विजिट करना होगा। पोर्टल के होम पेज पर ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक को एक्टिव किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को अपनी कक्षा से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स के अपने रोल नंबर और मांगे गए अन्य विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट-आऊट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
CGBSE 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के इन लिंक को करें बुकमार्क
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स का नीचे दी गई वेबसाइट लिंक को पहले बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि दोपहर 12 बजे घोषणा के बाद वे आसानी से परिणाम देख सकें। ये लिंक आधिकारिक वेबसाइट और एजुकेशन पोर्टल जागरणजोश के हैं।
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: परीक्षाफल विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ बोर्ड सचिव की तरफ से जारी
सीबीजीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की डेट और टाइम के साथ-साथ परिणाम देखने के विकल्पों की जानकारी को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई) सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल की तरफ से मंगलवार, 9 मई 2023 को जारी की गई।
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: मंगलवार को जारी हुई अधिसूचना
सीजीबीएसई रिजल्ट 2023 डेट, टाइम को लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई) द्वारा मंगलवार, 9 मई 2023 को जारी की गई। अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री द्वारा दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - CGBSE Result 2023: आज दोपहर 12 बजे जारी होगा छत्तीसगढ़ 10th, 12th रिजल्ट, cgbse.nic.in पर जाँच सकेंगे परिणाम
LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: दोपहर 12 बजे लिंक results.cg.nic.in पर
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के परीक्षाफल की घोषणा की तिथि व समय की जानकारी के लिए अधिसूचना मंगलवार, 9 मई को जारी की, जिसमें बोर्ड ने नतीजे देखने के लिए पोर्टल की भी जानकारी दी। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर देख पाएंगे। इस पोर्टल पर सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक दोपहर 12 बजे के बाद एक्टिव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - CGBSE Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज, लिंक दोपहर 12 बजे results.cg.nic.in पर