WB HS Result 2022 Live Updates: पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे घोषित, लिंक एक्टिव, इन डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम, जानें आकड़े और टॉपर
WB HS Result 2022 Live Updates: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 10 जून 2022 को सुबह 11 बजे वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा कर दी गई। नतीजे देखने के लिए लिंक रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर दोपहर 12 बजे एक्टिव कर दिए गए। जानें आकड़ें और टॉपर।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। WB HS Result 2022 Live Updates: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (डब्ल्यूबीसीएचएचई) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 10 जून 2022 को सुबह 11 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की कर दी गई है। इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा साझा किए गए आकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 88.44 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार की परीक्षाओं में छात्र छात्राओं से आगे रहे। इसके अतिरिक्त अदिशा देबशर्मा और दिनहता सोनी ने पहली रैंक प्राप्त की है। इन दोनो के 498 यानि 99.6 फीसदी अंक हैं।
इसके बाद WB HS रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए लिंक को दोपहर 12 बजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 को करीब 8 लाख छात्र-छात्राएं जागरणजोश डॉट कॉम ((JagranJosh.com) पर भी सकते हैं। पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए परीक्षार्थी यदि आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट न खुलने से परेशान होते हैं तो उन्हें वैकल्पिक तौर पर जागरणजोश डॉट कॉम पर परिणाम चेक करना चाहिए, जहां परिणाम और मार्क्स ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।
WB HS Result 2022: इन डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम
पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजों की घोषणा सुबह 11 बजे कर दी गई है। इसके बाद नतीजे देखने के लिए लिंक दोपहर 12 बजे एक्टिव किए गए। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं:-
- पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – आधिकारिक वेबसाइट के लिए
- पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – जागरणजोश के लिए
WB HS Result 2022: ये रहे जिलेवार आकड़े
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 में जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो ईस्ट मिदनापुर, वेस्ट मिदनापुर और साउथ 24 परगना में उत्तीर्ण प्रतिशत 90 फीसदी है। इनके अतिरिक्त, झारग्राम, पुरुलिया, कलीमपोंग और बांकुरा के छात्र-छात्राओं के नतीजे भी अधिक हैं।
West Bengal 12th Result 2022: अदिशा और दिनहता टॉपर
इसके अतिरिक्त अदिशा देबशर्मा और दिनहता सोनी ने पहली रैंक प्राप्त की है। इन दोनो के 498 यानि 99.6 फीसदी अंक हैं। साथ ही, इस वर्ष 272 छात्र-छात्राएं टॉप 10 मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
- रैंक 1 - अदिशा देबशर्मा और दिनहता सोनी, दोनो के 498 अंक यानि 99.6 फीसदी
- रैंक 2 - सयंदीप सामन्ता, 497 अंक (99.4 फीसदी )
- रैंक 3 - चार स्टूडेंट्स, 496 अंक (99.2 फीसदी)
WB HS Result 2022: इस बार छात्र रहे आगे
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित किए जाने के साथ जारी किए आकड़ों के मुताबिक इस साल छात्र छात्राओं से आगे रहे है। जहां 90.19 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए तो वहीं 86.98 छात्राएं पास हुई हैं।
West Bengal 12th Result 2022: 88.44 फीसदी छात्र हुए उत्तीर्ण, जानें सभी आकड़े
इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा साझा किए गए आकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 88.44 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल 4.97 लाख स्टूडेंट्स को 60 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। इस बार की परीक्षाओं के लिए 7.44 लाख ने पंजीकरण किया था और 7.20 लाख सम्मिलित हुए थे। इनमें से 6.36 लाख उत्तीर्ण घोषित किए गए।
WB HS Result 2022: 44 दिनों में घोषित हुए परिणाम
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी क के अमुसार परीक्षा के आयोजन के 44 दिनों में कर दी गई है। कुल 56 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
WB HS Result 2022: पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे घोषित
वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (डब्ल्यूबीसीएचएचई) द्वारा हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर दी गई है।
WB HS Result 2022: क्या करें अगर न खुले रिजल्ट वेबसाइट
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए परीक्षार्थी यदि आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट न खुलने से परेशान होते हैं तो उन्हें वैकल्पिक तौर पर जागरणजोश डॉट कॉम पर परिणाम चेक करना चाहिए, जहां परिणाम और मार्क्स ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।
West Bengal 12th Result 2022: परिणाम न दिखे तो सबसे पहले करें यह काम
स्टूडेंट्स को पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करते समय यदि परिणाम स्क्रीन पर नहीं दिखता है तो सबसे पहले निराश नहीं होना चाहिए। सबसे पहले अपने विवरणों की फिर से जांच करते हुए कुछ देर बार फिर से प्रयास करना चाहिए।
WBCHSE HS Result 2022: एक बार में ऐसे देखें परिणाम
पश्चिम बंगाल हायर सेकेंड्री परिणामों की घोषणा कुछ ही देर में कर दी जाएगी। एक ही प्रयास में परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म-तारीख भरकर सबमिट करने से पहले इसे फिर से जांच लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में विवरण भरने में गलती हो जाती है और परिणाम नहीं दिखता। ऐसे में छात्र परेशान हो जाते हैं।
WB HS Result 2022: जानें ग्रेडिंग सिस्टम
पश्चिम बंगाल हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 के अंतर्गत छात्रों के ग्रेड दिए जाएंगे। बोर्ड के नियमों के मुताबिक 80-100 फीसदी प्राप्तांक के लिए ए+ ग्रेड, 60-79 फीसदी के लिए ए ग्रेड, 45-59 फीसदी के लिए बी ग्रेड, 30-44 फीसदी के लिए सी ग्रेड और 30 फीसदी से कम के लिए डी ग्रेड दिया जाएगा। डी ग्रेड पाने वाले छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे।
West Bengal 12th Result 2022: 8 लाख छात्र-छात्राओं को है इंतजार
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार इस साल आयोजित की गई हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 8 लाख छात्र-छात्राओं को है। ये स्टूडेंट्स परिणाम घोषित किए जाने के बाद आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव होने वाले लिंक से परिणाम देख सकेंगे।
WBCHSE HS Result 2022: बोर्ड ने बदला नतीजों का समय
पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को एक्टिव किए जाने का समय संशोधित किया गया है। बोर्ड द्वारा लिंक 11.30 बजे एक्टिव किए जाने की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में एक अन्य नोटिस के माध्यम से दोपहर 12 बजे कर दिया गया है।
West Bengal 12th Result 2022: 20 जून से होगा मार्कशीट का वितरण
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद उनकी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट का हार्ड कॉपी बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले कैंप के माध्यम दी जाएगी। कैंप का आयोजन 20 जून 2022 से किया जाना है।
WBCHSE HS Result 2022: घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे
वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन की हायर सेकेंड्री नतीजों के लिए घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सुबह 11 बजे काउंसिल के कोलकाता साल्ट लेक में विद्यासागर भवन में किया जाएगा। हालांकि, नतीजे देखने के लिए लिंक दोपहर 12 बजे एक्टिव होगा।
WB HS Result 2022: इन स्टेप में कर पाएंगे चेक
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए दोपहर 12 बजे रिजल्ट पोर्टल या जागरणजोश पर विजिट करना होगा। इसके बाद परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद छात्र अपने नतीजे और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। अधिक जानकारी इस लिंक से देखें।