Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के 30 हजार पदों पर निकालेगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री ने किया एलान

मध्य प्रदेश में जल्द ही 3 हजार डॉक्टर सहित कुल 30 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा रीवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी गई। शुक्ला ने बताया कि इस भर्ती के माध्यम से जिला अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार होगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Mon, 30 Sep 2024 12:40 PM (IST)
Hero Image
MP Health Department Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में डॉक्टर सहित 30 हजार पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने राज्य में 3 हजार डॉक्टर सहित कुल 30 हजार पदों पर भर्तियों का एलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने वाले डिप्टी सीएम रीवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने इस भर्ती के बारे में जानकारी दी। शुक्ला ने रविवार को कहा कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध होने पर जिला अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार होगा। 

पत्रकारों से बातचीत में इन बिंदुओं पर की बात

शुक्ला ने बातचीत के दौरान मेडिकल डिपार्टमेंट में भर्ती के बाबत बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 3,000 डॉक्टरों सहित 30,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए बड़ा निवेश आएगा।

यह भी पढ़ें-  NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड में 10वीं पास युवाओं के लिए ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती का एलान, 2 अक्टूबर से आवेदन होंगे शुरू

शुक्ला ने कहा, रीवा हवाईअड्डे का भी जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा और रीवा से भोपाल, इंदौर और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड स्टेनोग्राफर, अपर निजी सचिव, पर्सनल असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें डिटेल