Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra 12th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड HSC नतीजों की तारीख का जल्द कर सकता है ऐलान, mahahsscboard.in पर रखें नजर

MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट की तिथि व समय (Date and Time) के लिए विज्ञप्ति को आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी करेगा। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी बोर्ड के आधिकारिक हैंडल से अपडेट जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स MSBSHSE 12वीं रिजल्ट की तारीख (MSBSHSE Maharashtra HSC 12th Result 2024 Date) व समय की जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Mon, 13 May 2024 02:06 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra 12th Result 2024 Date: महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट का 14 लाख स्टूडेंट्स है इंतजार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड HSC एग्जाम में सम्मिलित हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए अपडेट। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) के 14 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाने की तारीख (Maharashtra 12th Result 2024 Date) का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा महाराष्ट्र HSC रिजल्ट की तारीख के साथ-साथ नतीजे जारी होने के समय और देखने के लिए विकल्पों की जानकारी एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी करके दी जाएगी।

Maharashtra 12th Result 2024 Date: ऐसे जानें आधिकारिक अपडेट

MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट की तिथि व समय (Date and Time) के लिए विज्ञप्ति को आधिकारिक वेबसाइट, mahahsscboard.in पर जारी करेगा। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी बोर्ड के आधिकारिक हैंडल से अपडेट जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स MSBSHSE 12वीं रिजल्ट की तारीख (Maharashtra HSC Result 2024 Date) व समय की आधिकारिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करके या बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करके जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट HSC नतीजों के बाद हो सकते हैं जारी

Maharashtra 12th Result 2024 Date: कब जारी हो सकते हैं HSC नतीजे?

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र बोर्ड ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर HSC और SSC नतीजों की तारीखों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अपेडट जारी किया। इस अपडेट के अनुसार दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता और शिक्षकों को सोशल मीडिया के माध्यम से नतीजों के बारे में गलत सूचनाएं दी जा रही हैं। सभी को चाहिए कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर ही नतीजों की तारीख को लेकर अपडेट जारी किया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें।