Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Open School Result 2022: महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट घोषित, 5वीं, 8वीं के स्टूडेंट्स ऐसे कर पाएंगे चेक

Maharashtra Open School Result 2022 5वीं8वीं कक्षा के लिए महाराष्ट्र ओपन स्कूल परीक्षा 30 दिसंबर से 8 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।यह परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुणे औरंगाबाद कोल्हापुर कोंकण मुंबई और अमरावती सहित सभी 6 डिवीजनों में आयोजित की गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 20 Apr 2022 12:15 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra Open School Result 2022: महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Maharashtra Open School Result 2022: महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। स्टेट बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग, (Maharashtra State Board of Open Schooling, MSBOS) आज यानी कि 20 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 (Maharashtra Open School Result 2022) घोषित कर दिया है। यह परिणाम कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए जारी किए गए हैं। ऐसे में, जो छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट्स msbos.mh-ssc.in या msos.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। बता दें कि 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए महाराष्ट्र ओपन स्कूल परीक्षा 30 दिसंबर से 8 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर, कोंकण, मुंबई और अमरावती सहित सभी 6 डिवीजनों में आयोजित की गई थी।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

Maharashtra Open School Result 2022: MSBOS ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

MSBOS ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 की जांच करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को MSBOS की आधिकारिक साइट msbos.mh-ssc.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जो परिणाम डाउनलोड किया जाएगा वह प्रोविजनल रिजल्ट होगा। वहीं मुख्य परिणाम नियत समय में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं परीक्षा या अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार MSBOS ओपन स्कूल रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक साइट देख सकते हैं।