Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MBSE HSSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, mbse.edu.in पर देखें परिणाम

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी मंगलवार 21 मई को दोपहर 12 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिया। अपना परिणाम (MBSE HSSLC Result 2024) देखने के लिए परीक्षार्थियों को MBSE की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर विजिट करें। इस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन एक्टिव लिंक से स्टूडेंट्स परिणाम देख सकते हैं।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Tue, 21 May 2024 12:20 PM (IST)
Hero Image
MBSE HSSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड HSSLC की बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मिजोरम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए निर्णायक दिन। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कुछ ही देर में घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक मिजोरम बोर्ड 12वीं रिजल्ट (MBSE HSSLC Result 2024) की घोषणा आज यानी मंगलवार, 21 मई को दोपहर 12 बजे की गई। बता दें कि इससे पहले MBSE ने HSLC (कक्षा 10) के परिणाम हाल ही में 14 मई को जारी किए थे।

MBSE HSSLC Result 2024: mbse.edu.in पर देखें परिणाम

ऐसे में मिजोरम बोर्ड HSSLC की 28 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को MBSE की आधिकारिक वेबसाइट, mbse.edu.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले परिणाम (Mizoram Board 12th Result 2024) Link पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर छात्र-छात्राएं अपना परिणाम नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

MBSE मिजोरम बोर्ड HSSLC 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक

बात करें पिछले वर्ष के परिणामों की तो मिजोरम बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 में जारी HSSLC परिणामों में 78.66 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। पिछले साल छात्रों का प्रदर्शन छात्राओं के मुकाबले बेहतर रहा था। जहां 77.67 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं तो वहीं 79.89 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए थे।

दूसरी तरफ, मिजोरम बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित MBSE HSLC रिजल्ट में 73.37 फीसदी स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया। इस बार कक्षा 10 की परीक्षाओं में 18,561 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इनमें से 13,618 स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए।