Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MHT CET 2024: आज से करें PCM और PCB कोर्सेस के महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन

जो छात्र-छात्राएं PCM या PCB ग्रुप के लिए महाराष्ट्र सीईटी 2024 में सम्मिलित होना चाहते हैं वे इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहे महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अपना पंजीकरण (MHT CET PCM / PCB 2024) 1 मार्च 2024 तक कर सकते हैं।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Tue, 16 Jan 2024 08:48 AM (IST)
Hero Image
MHT CET 2024: PCB ग्रुप की परीक्षा 16 से 23 अप्रैल और PCM की 25 से 30 अप्रैल 2024 तक

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सीईटी की तैयारी में जुटे 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले ऐसे कोर्सेस जिनमें दाखिले किए शैक्षिक योग्यता फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) या फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ सीनियर सेकेंड्री है, उनके लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा (MHT CET 2024 PCM and PCB) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार, 16 जनवरी 2024 से शुरू होने जा रही है।

MHT CET 2024 PCM and PCB: कहां और कैसे करें पंजीकरण?

ऐसे में जो छात्र-छात्राएं PCM या PCB ग्रुप के लिए महाराष्ट्र सीईटी 2024 में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहे महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट, cetcell.mahacet.org पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अपना पंजीकरण (MHT CET PCM / PCB 2024) कर सकते हैं। महाराष्ट्र सीईटी सेल द्वारा हाल ही में 9 जनवरी 2024 को जारी कार्यक्रम (MHT CET 2024 Schedule) के अनुसार उम्मीदवार अपना पंजीकरण 1 मार्च 2024 तक कर सकेंगे।

MHT CET 2024 PCM and PCB: 16 से 30 अप्रैल तक होनी है परीक्षा

महाराष्ट्र सीईटी सेल ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) या फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) ग्रुप्स के लिए आयोजित किए जाने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की डेट्स भी घोषित कर दी हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार PCB ग्रुप से सम्बन्धित कोर्सेस में दाखिले लिए प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जानी है। इसी प्रकार, PCB ग्रुप के कोर्सेस के लिए एंट्रेंस एग्जाम 25 से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इन प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिसे स्टूडेंट्स परीक्षा पोर्टल से ही डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में टीजीटी, MTS सहित 8 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल