Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2023: 20 अप्रैल को खत्म होगा मूल्यांकन, मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट इस तारीख तक हो सकते हैं जारी

MP Board 10th 12th Result 2023 एमपी बोर्ड 12वीं में पिछले साल 72 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए थे। वहीं बारहवीं के मुकाबले दसवीं का पास प्रतिशत कम रहा था। इस कक्षा में 59. 54 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 15 Apr 2023 11:05 AM (IST)
Hero Image
MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द घोषित होंगे।

 एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं, बारहवीं के परिणाम इस माह के अंत तक जारी हो सकता है। फिलहाल कांपियों की जांच चल रही है, जो कि 20 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीस अप्रैल को 10वीं, 12वीं कांपियों की जांच पूरी करने के बाद रिजल्ट से जुड़े अन्य काम निपटाए जाएंगे। इसके बाद नतीजे जारी होंगे। हालांकि, मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।    

ऐसा था साल 2022 का रिजल्ट 

एमपी बोर्ड 12वीं में पिछले साल 72 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए थे। वहीं, बारहवीं के मुकाबले दसवीं का पास प्रतिशत कम रहा था। इस कक्षा में 59. 54 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी। वहीं, इस साल हाईस्कूल और इंटर के नतीजे जल्द घोषित हो सकते हैं।  

जल्द  खत्म होगा इंतजार 

एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) मैट्रिक और इंटर परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एमपी बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10 और 12 के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। वहीं, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 5 मई, 2023 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में मध्य प्रदेश बोर्ड ने फिलहाल कोई एलान नहीं किया है। इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकरिक सूचना का इंतजार करें। एमपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट्स mpbse.nic.in और  mpresults.nic.inपर डेट घोषित करेगी।

एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक लिंक जल्द एक्टिव होगा 

एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक लिंक जल्द एक्टिव होगा

एमपी बोर्ड के दोनों परिणाम कक्षा 10 और कक्षा 12 के एक साथ घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, यह भी संभव है कि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए सबसे पहले घोषित करें। फिलहाल इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को इसके लिए भी केवल आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करना होगा।

इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद कांपियों की जांच शुरू हुई थी। वहीं, अब संभावना है कि जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: LIVE MP Board Result 2023: क्या इसी महीने जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, स्टूडेंट्स चेक करें ताजा अपडेट

 यह भी पढ़ें: UP Board Result 2023: इस महीने में या फिर मई में जारी होंगे हाईस्कूल और इंटर के परिणाम, स्टूडेंट्स जानें यहां