MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट अब होने वाले हैं रिलीज, देखें संभावित डेट
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, वे पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एजुकेशन डेस्क। MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए MPBSE परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 18 मई, 2023 को एमपीबीएसई मैट्रिक और इंटर परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। वहीं, परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस बात
को स्टूडेंट्स न भूले कि बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर से जुड़ी रिजल्ट डेट और टाइम के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। इसलिए छात्र-छात्राओं को केवल पोर्टल पर ही विजिट करना होगा।
MP Board Result 2023: अगले सप्ताह हो सकता है रिलीज
मध्य प्रदेश बोर्ड अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी हो सकते हैं। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द जारी करेगा नतीजे
मध्य प्रदेश बोर्ड अब जल्द से जल्द नतीजों का एलान करेगा। संभव है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ही नतीजों का एलान हो जाएगा।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: ये है ताजा अपडेट
राजस्थान बोर्ड ने बीती रात 18 मई, 2023 को 12वीं के नतीजे जारी किए थे। बोर्ड ने इंटर साइंस और काॅमर्स के नतीजे घोषित किए थे। वहीं, बात करें मध्य प्रदेश बोर्ड की तो संभव है कि यह नतीजे भी जल्द घोषित होंगे।
MPBSE 10th, 12 Result 2023: कम अंक आने पर ये है विकल्प
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट्स अपने अंकों से खुश नहीं होता है तो वे दोबारा जांच के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसकी जानकारी रिजल्ट के साथ ही शेयर की जा सकती है।
MPBSE Results 2023: 22 मई के बाद जारी होगा परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणामों की घोषणा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 22 मई, 2023 के बाद कभी भी हो सकता है। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट करना होगा।
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: पोर्टल पर रखें नजर
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम के बारे में ताजा अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नतीजे 22 मई, 2023 के बाद कभी भी जारी हो सकता है।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: रीचेकिंग का मिलेगा मौका
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में प्राप्त अंकों से खुश नहीं होने वाले परीक्षार्थियों को अंकों में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स अपने मार्क्स को रीचेक करवा सकते हैं।
MPBSE MP Board Result 2023: साल 2022 में इस तारीख को जारी हुए थे नतीजे
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे पिछले साल 2022 में 29 अप्रैल, 2023 को जारी किए थे। वहीं, इस साल नतीजों में देरी हो रही है। हालांकि, उम्मीद है कि इस महीने के आखिर में रिजल्ट घोषित हो जाएगा।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: इस तारीख पर हो सकता है रिलीज
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर पहले दावा किया जा रहा था कि आज जारी हो सकता है। हालांकि, अब ताजा अपडेट के मुताबिक नतीजे आज नहीं बल्कि 22 मई, 2023 के बाद कभी भी नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।
MPBSE Result 2023: एमपी बोर्ड आज जारी कर सकता है नोटिफिकेशन
मध्य प्रदेश बोर्ड आज 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट के संबंध में घोषणा कर सकता है। इसके बाद यह मालूम पड़ जाएगा कि नतीजों का एलान किस दिन होगा।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द जारी करेगा नतीजे
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए तेजी से सभी काम निपटा रहा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द नतीजों का एलान कर दिया जाए। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 से 25 मई, 2023 के करीब रिजल्ट जारी हो सकता है।
MP Board Result Date 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही नतीजों का एलान करेगा। इसके लिए नोटिफिकेशन पहले रिलीज हो सकता है।
MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, पिछले साल कक्षा 10 के लिए कुल पास प्रतिशत 59.54 फीसदी रहा था। वहीं, कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए पास प्रतिशत 72.72 फीसदी रहा था।
MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसा रहा 5वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 5वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया था। इस साल, 82.2 7% परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं, पिछले साल परिणाम 90% रहा था। इस साल सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है।
MP Board Result 2023: बोर्ड पहले जारी करेगा सूचना
मध्य प्रदेश बोर्ड नतीजे जारी करने से पहले आधिकारिक सूचना का एलान करेगा। संभव है कि यह एक या दो दिन पहले ट्वीट के माध्यम से किया जाए।
MP Board MPBSE Result Date 2023: 21 मई से शुरू होगी परीक्षा
देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज सहित अन्य भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज में यूजी प्रोगाम में दाखिले के लिए 21 मई, 2023 से परीक्षा शुरू हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ उम्मीद जताई जा रही है कि एमपी बोर्ड 12वीं के लिए नतीजों का एलान जल्द कर देगा।
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: स्ट्रीम का करें चुनाव
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सोच-समझ लें कि 11वीं में उन्हें किस स्ट्रीम के साथ आगे बढ़ना है। बस स्टूडेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि स्ट्रीम का सेलेक्शन किसी भी दबाव में न हो।
MPBSE Result 2023: ऐसा रहा था 5वीं और 8वीं का परिणाम
एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी का रिजल्ट 82.2 7% फीसदी रहा है। वहीं, 8वीं का परिणाम 76.09% रहा था।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: बंध गई थी उम्मीदे
मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 5वीं और 8वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए थे। इसके बाद से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजों का एलान भी कर दिया जाएगा।
MP Board Result 2023: पिछड़ गया एमपी बोर्ड
मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम जारी करने के मामले में केवल यूपी और बिहार बोर्ड से ही नहीं पिछड़ा है बल्कि वो खुद अपने ही रिकॉर्ड से भी पिछड़ गया है। दरअसल, पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड ने 29 अप्रैल, 2022 को नतीजे जारी कर दिए थे। वहीं, इस साल करीब आधे महीने से ज्यादा बीत चुका है।
MP Board 10th, 12th Result 2023: एक साथ या अलग जारी होंगे नतीजे, जानें
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की घोषणा एक साथ की जाएगी या फिर अलग-अलग अभी फिलहाल इस पर कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है लेकिन पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि नतीजे एक साथ जारी हों, क्योंकि पिछले साल एक साथ ही रिजल्ट जारी किया गया था।
MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2023: अब नहीं बचा ज्यादा समय
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। रिजल्ट से जुड़े सभी कार्य तेजी से निपटाकर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
MPBSE Result 2023: परीक्षार्थी और पैरेंट्स दोनों जानना चाह रहे डेट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की रिजल्ट डेट और टाइम जानने के लिए स्टूडेंट्स ही नहीं उनके पैरेंट्स बेसब्र हो रहे हैं। दोनों ही जानना चहते हैं कि आखिर कब नतीजों का एलान किया जाएगा। संभव है कि इस महीने के अंत तक नतीजों का एलान हो जाए।
MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं में पिछले साल हपास हुए थे इतने स्टूडेंट्स
पिछले साल, 72.72% छात्रों ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि 59.54% छात्रों ने एमपीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड के नतीजे में अभी लगेगा समय
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट का इंतजार ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल कांपियों की जांच चल रही है। यह 20 मई के बाद समाप्त् होगी। इसके बाद नतीजों का एलान होगा।
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मई के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अधिकारियों द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार अभी तो परिणाम संकलित नहीं किया गया है और मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। एमपीबीएसई 22 मई तक मूल्यांकन प्रक्रिया का समापन करेगा। इसके बाद ही नतीजों का एलान होगा। हालांकि, ऑफिशियल अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।
MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2023
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम 25 मई तक जारी होने की उम्मीद है।
MP Board Result Date 2023: स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, नतीजे जारी होने के बाद मार्कशीट स्टूडेंट्स को स्कूलों से मिल पाएगी।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: SMS से भी देख सकेंगे नतीजे
MPBSE कक्षा 10 के परिणाम के लिए, MPBSE 10 Roll Number टाइप करें और MP 12 के परिणाम के लिए, MPBSE 12 Roll Number टाइप करें। 56263 पर संदेश भेजे दें। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
MP Board Result Date 2023: 19 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब ये सभी नतीजों की राह देख रहे हैं।
MP Board 10th Result Date 2023: एमपी बोर्ड नतीजे चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in 2023 रिजल्ट या mpresults nic in 2023 पर जाना होगा। अब
होमपेज पर एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक या एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें। अब लॉग इन पेज पर आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। अब एमपी बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10 12वीं स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद मार्कशीट चेक करें और डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें
MPBSE Result 2023: ऐसा रहा पांचवी का रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 5 वीं का परिणाम बीते दिन, 15 मई, 2023 को जारी किया गया था। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27% रहा था।
MP Board 10th, 12th Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए चाहिए ये डिटेल्स
मध्य प्रदेश बोर्ड, एमपीबीएसई परिणाम 2023 mpbse.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। नतीजे चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक करना होगा।
MP Board Result 2023: जल्द जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं का रिजल्ट 20 मई 2023 को या उससे पहले किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की सटीक जांच के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPBSE Result 2023: नोटिफिकेशन हो सकता है रिलीज
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा संभव है कि जल्द ही तारीख की सूचना mpbse.nic.in पर घोषित कर दी जाए।
MP Board 10th, 12th Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
MP Board Result 2023: 10वीं, 12वीं के नतीजे अलग-अलग हो सकते हैं रिलीज
इस साल मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 अलग से जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक सूचना के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करने की आवश्यकता है।