Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board 10th,12th Result 2023: एमपी बोर्ड तेजी से निपटा रहा रिजल्ट से जुड़े सभी काम, इस तारीख तक आएंगे नतीजे

MP Board 10th12th Result 2023 एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी काम भी लगभग मई के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच निपटा लिए जाएंगे। इसके बाद चौथे वीक में 22 से 25 मई 2023 तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 03 May 2023 10:07 AM (IST)
Hero Image
MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश के हाईस्कूल और इंटर का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।

 एजुकेशन डेस्क। MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा के परिणामों का इंतजार 20 मई, 2023 के बाद समाप्त होगा। नतीजे बीस तारीख के बाद कभी रिलीज हो सकते हैं। यह जानकारी, एमपीबीएसई के पीआरओ मुकेश मालवीय ने मीडिया संस्थान से बातचीत में दी है। उन्होंने कहा कि 10, 12 के परिणाम 20 मई, 2023 के बाद घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी होने वाली हैं। ऐसे में नतीजे 20 मई के बाद जारी होंगे।

मध्य प्रदेश के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों की धड़कने इस वक्त बढ़ी हुई है। यह इसलिए क्योंकि नतीजों का एलान जल्द होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई (madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) जल्द ही रिजल्ट डेट की घोषणा कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में अपडेट आई थी कि अब तक एमपी बोर्ड ने 90 फीसदी कांपियों की जांच पूरी कर ली है। वहीं, 10वीं और 12वीं की आंसर-शीट का मूल्यांकन में सिर्फ 10 प्रतिशत काम बचा है। इसको लेकर बोर्ड ने टीचर्स को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में संभावना है कि शिक्षक अब तक कांपियों की जांच लगभग पूरी करने की स्थिति में होंगे। ऐसे में इसके बाद रिजल्ट से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इनमें पोर्टल पर नंबर अपलोड करना समेत अन्य काम शामिल हैं।

MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की ये है डेट 

एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी काम भी लगभग मई के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच निपटा लिए जाएंगे। इसके बाद, चौथे वीक में 22 से 25 मई, 2023 तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में कोई एलान नहीं किया है, इसलिए एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023: पूरी नहीं हुई कांपियों की जांच, लगेंगे अभी इतने दिन, मई में इस डेट तक जारी होंगे रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2023 इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर पहले क्लास सेलेक्ट करने के बाद जरूरी डिटेल्स जैसे रोलनंबर समेत अन्य जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।