Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board 10th Supplementary Result 2023: कभी भी घोषित हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट

MP Board 10th Supplementary Result 2023 एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 18 से 27 जुलाई 2023 तक किया गया था जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। आपको बता दें कि 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अनुमान लगाया रहा है कि 10वीं के नतीजे कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Fri, 01 Sep 2023 07:28 AM (IST)
Hero Image
MP Board 10th Supplementary Result 2023 जल्द होगा घोषित।

MP Board 10th Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित की गयी पूरक परीक्षाओं में भाग लेने वाले 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है लेकिन कक्षा 12वीं के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि 10वीं के नतीजे भी जल्द आ सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

MPBSE MP Board Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।
  • रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से MPBSE Class 10th Supplementary Examination Results - 2023 का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब एक नए पेज पर आपको रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

MP Board 10th Supplementary Result 2023: कब आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

जो उम्मीदवार एमपी बोर्ड की ओर से आयोजित की गयी कक्षा 10 की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए थे उनके लिए पूरक परीक्षाओं का आयोजन 18 से 27 जुलाई 2023 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त हो सकता है। आपको बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन स्टूडेंट्स का साल बरबाद होने से बचाने के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है। एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट 25 मई 2023 को घोषित किया गया था। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 63.29 प्रतिशत रहा है।