Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board 5th, 8th Result 2023 Out: एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, 8वीं में 80.29% पास

MP Board 5th 8th Result 2023 Out संशोधित रिजल्ट के अनुसार एमपी बोर्ड आठवीं का पास प्रतिशत 80.29% रहा है। वहीं पांचवीं का पास प्रतिशत 86.02% रहा है। नतीजों का एलान आधिकारिक वेसबाइट rskmp.in पर किया है। परीक्षार्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 06 Jun 2023 02:30 PM (IST)
Hero Image
MP Board 5th, 8th Result 2023 Out: एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हो चुका है।

 एजुकेशन डेस्क। MP Board 5th 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के संशोधित नतीजे जारी कर दिए गए हैं। रिवाइज्ड रिजल्ट के अनुसार, आठवीं में 80.29% और पांचवीं में 86.02% परीक्षार्थी पास हुए हैं। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र स्‍कूल शिक्षा विभाग (Rajya Shiksha Kendra) की ओर से संशोधित नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट Rajya Shiksha Kendra https://www.rskmp.in/ पर किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर और कैप्चा कोड एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को नतीजों की जांच करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

MPBSE Class 5, 8 Result 2023: एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। rskmp.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और विवरण जमा करें। इसके बाद, परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा। अब डाउनलोड करें और मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

MP Board class 5th, 8th Result 2023: इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं 

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5 की परीक्षाएं 25 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित करवाई थीं। वहीं, MP कक्षा 8 की परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए हैं। वहीं, अब पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के लिए रिवाइज्ड नतीजे जारी हुए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक हुई थी।