Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board 5th, 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवीं और आठवीं परिणाम हुआ घोषित, देखें डिटेल

MP Board 5th 8th Revised Result 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 और एमपी 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद अब फिर से संशोधित परिणाम आज यानी 5 जून 2023 को घोषित कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Mon, 05 Jun 2023 07:43 PM (IST)
Hero Image
MP Board 5th, 8th Revised Result 2023: परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in और mpresults.nic.in पर देखा जा सकता है।

MP Board 5th, 8th Revised Result 2023: मध्य प्रदेश के स्कूलों वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 5 और कक्षा 8 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश 5वीं रिजल्ट 2023 और एमपी 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद अब फिर से संशोधित परिणाम घोषित घोषित कर दिया गया है। दोनों ही कक्षाओं के लिए संशोधित परिणामों की घोषणा आज यानी सोमवार, 5 जून 2023 को कर दी गयी है। बता दें कि एमपी 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा पहले की गई थी, जिसके अंतर्गत कई स्टूडेंट्स को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया था। हालांकि, इन स्टूडेंट्स छमाही और सत्रीय कार्यों के अंकों न जोड़े जाने के मामले सामने आने के बाद संशोधित परिणाम आज जारी किया जाना है।

MP Board 5th, 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवीं और आठवीं परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश कक्षा 5 और कक्षा 5 की बोर्ड पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के संशोधित परिणामों की घोषणा ऑनलाइन कर दी गयी है। दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in और mpresults.nic.in पर देखा जा सकता है। हालांकि, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को स्कूल लॉग-इन से देखा जा सकता है। ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे का एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 या एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा। स्कूलों द्वारा यूनीक आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपने-अपने स्टूडेंट्स के नतीजे देखे जा सकते हैं।

बता दें कि ग्वालियर जिले से कक्षा 5 और कक्षा 8 से कुल 62 हजार परीक्षार्थी परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। इन स्टूडेंट्स की वार्षिक परीक्षाओं के लिए 250 से अधिक केंद्र बनाए गए थे। ये केंद्र सरकारी और निजी दोनों ही तरह से स्कूलों में बने थे। दूसरी तरफ, नतीजों की घोषणा के बाद कई स्टूडेंट्स के नतीजों में खामियों के चलते परिणाम फिर से घोषित किए जा रहे हैं।