Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां आखिरी चरण में, हताश छात्रों को मिलेगी मदद

Check MPBSE MP Board 2022 10th/12th Results at mpbse.nic.in मध्य प्रदेश सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलर्स की टीम तैयार की गई है जो कि ऐसे सभी छात्रों का डायल 100 उमंग हेल्पलाइन और घर जाकर काउंसलिंग करेगी जो कि हताश होंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Tue, 26 Apr 2022 09:30 AM (IST)
Hero Image
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022: मध्य प्रदेश हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री नतीजों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अपने आखिरी चरण में हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं, रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा अब कभी भी की जा सकती है और इसके लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। वहीं, एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं, रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को परीक्षार्थी जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

एमपी बोर्ड एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: हताश छात्रों को मिलेगी मदद

दूसरी तरफ, एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद ऐसे सभी स्टूडेंट्स की मदद के लिए सरकार ने भी तैयारियां की हैं जो कि अपने विषयवार प्राप्तांकों से असंतुष्ट होते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार, 25 अप्रैल 2022 को जारी अपडेट के अनुसार, छात्र या छात्राओं को मार्क्स के डिप्रेशन से बचाने के लिए डायल 100 और उमंग हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। जो भी छात्र या छात्रा अपने अंकों से हताश होता है तो वह 100 नंबर पर कॉल करके या उमंग ऐप्प हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करके काउंसलर से बात कर सकता है।

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: घर पहुंचकर भी की हताश छात्रों की मदद

इसके साथ ही, ऐसे सभी छात्रों की उनके घर जाकर मदद किए जाने की योजना राज्य सरकार द्वारा बनाई गई है जो कि एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 में घोषित हुए अपना मार्क्स से हताश होते हैं और डायल 100 और उमंग हेल्पलाइन पर काउंसलर से बात करते समय अत्यधिक निराश होते हैं। इस स्थिति में यदि काउंसलर को आभास होता है कि स्टूडेंट्स कोई गलत कदम उठा सकता है तो काउसलर द्वारा उस छात्र या छात्रा के घर जाकर काउंसलिंग की जाएगी।