Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द, वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे देखें रिजल्ट

Check MPBSE MP Board 2022 10th/12th Results at mpbse.nic.in मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर देगा। हालांकि लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स की संख्या होने के कारण रिजल्ट पोर्टल क्रैश हो सकता है ऐसे में छात्र अन्य विकल्प से परिणाम देख सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Tue, 19 Apr 2022 10:34 AM (IST)
Hero Image
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री नतीजे जल्द।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा का इंतजार राज्य के करीब 18 लाख छात्र-छात्राओं को है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश से सम्बद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा की तारीख भले ही आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर प्रकाशित मीडिया खबरों में एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को इसी माह में आखिरी सप्ताह के दौरान घोषित किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। नतीजों की घोषणा होने पर स्टूडेंट्स अपने नतीजे एमपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर देख सकेंगे।

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे देखें रिजल्ट

हालांकि, स्टूडेंट्स की अधिक संख्या होने पर कई बार आधिकारिक वेबसाइट के क्रैश होने की संभावना रहती है क्योंकि अत्यधित संख्या में यूजर्स के एक साथ पोर्टल पर विजिट करने के तकनीकी समस्या हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपना एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को या तो थोड़ी देर बाद चेक करना चाहिए या किसी अन्य विकल्प से परिणाम देखना चाहिए। इन विकल्पों में से एक है मोबाइल SMS के माध्यम से स्कोर चेक करना। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को SMS के माध्यम से चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल के मैसेज में MPBSE10 <रजिस्ट्रेशन नंबर> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इसी प्रकार, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 के SMS से चेक करने के लिए मैसेज में MPBSE12 <रजिस्ट्रेशन नंबर> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इस प्रकार, स्टूडेंट्स अपना परिणाम बिना इंटरनेट के या वेबसाइट क्रैश होने पर मोबाइल पर SMS से देख पाएंगे।

इसके अतिरिक्त, स्टूडेंट्स यदि आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 चेक नहीं कर पा रहे हैं तो वे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी अपना परिणाम देख पाएंगे। इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है, जिसे स्टूडेंट्स पहले से ही बुकमार्क कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक