Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board 12th Result 2022: मध्य प्रदेश हायर सेकेंड्री परिणाम जल्द, मोबाइल में इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPBSE MP Board Results 2022 for Class 12 at mpbse.nic.in एमपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा परिणाम मोबाइल पर कुछ डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सम्मिलित हुए करीब 8 लाख छात्र-छात्राएं आसानी से देख पाएंगे। इसके अतिरिक्त छात्र अपने नतीजे मोबाइल SMS से भी देख पाएंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Tue, 19 Apr 2022 02:47 PM (IST)
Hero Image
एमपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 को देखने के लिए डायरेक्ट लिंक को बुकमार्क कर लें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MP Board MPBSE Class 12 Results 2022: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा वर्ष 2021-23 की साइंस (बॉयो, मैथ), कॉमर्स, एग्रीकल्चर, ह्यूमैनिटीज, फाइन आर्ट्स स्ट्रीम के लिए हायर सेकेंड्री कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक किया गया था। इसके बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए करीब 8 लाख छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अब एमपी बोर्ड एमपीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार हो रहा है। प्राप्त जानकारी और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को इस मार के आखिर तक घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, एमपीबीएसई की तरफ से आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 की तिथि साझा नहीं की गई है।

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को मोबाइल में इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 डेट का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, आधिकारिक घोषणा के बाद एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स इन वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। दूसरी तरफ, नतीजों की घोषणा के बाद कई बार वेबसाइट क्रैश होने की संभावना रहती है, ऐसे में स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एमपी हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 को घोषित होने के बाद शीघ्रता से देख पाएंगे। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम और मार्क्स जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।

एमपी बोर्ड एमपीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

एमपीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2022 जागरणजोश देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

मोबाइल SMS से भी देख पाएंगे एमपी बोर्ड एमपीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2022

वेबसाइट के अतिरिक्त स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के मोबाइल पर भी SMS के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल पर मैसेज में MPBSE12 <रजिस्ट्रेशन नंबर> टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स के विषयवार प्राप्तों को उनके मोबाइल पर SMS के माध्यम से एमपीबीएसई द्वारा भेजा जाएगा।