Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड अपडेट किया मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट पेज, मार्कशीट डाउनलोड करें इन स्टेप में

MPBSE MP Board Result 2022 for Class 12 at mpbse.nic.in एमपीबीएसई एमपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम देखने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पेज को माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश द्वारा निर्धारित परिणाम की तिथि से एक दिन पहले ही अपडेट कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Fri, 29 Apr 2022 08:38 AM (IST)
Hero Image
एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 देखने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर विजिट कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को एमपीबीएसई द्वारा निर्धारित रिजल्ट पेज पर विजिट करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश की हायर सेकेंड्री कक्षाओं की आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को चेक करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पेज को अपडेट कर दिया गया है। एपीबीएसई द्वारा अपडेट किए गए एपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 लिंक को शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे होने वाली आधिकारिक घोषणा के बाद एक्टिव किया जाएगा।

MP Board 12th Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने और साथ ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (एमपीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in या रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 और मार्कशीट को स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए। वैकल्पिक तौर पर, स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

MPBSE MP Board 12th Result 2022 को जागरणजोश डॉट कॉम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

MP Board 12th Result 2022: वेबसाइट ओपेन न होने पर ऐप्प पर देखें परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हायर सेकेंड्री रिजल्ट को मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से भी देखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टूडेंट्स को गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App को या MP Mobile App को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद, छात्रों को ऐप्प में Know Your Result का चयन करना होगा और फिर नई स्क्रीन पर अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 मोबाइल पर ऐप्प के माध्यम देख सकेंगे।