Move to Jagran APP

MPBSE Result 2023: 25 मई को जारी हो सकते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, 18 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

MPBSE MP Board Result 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें जिससे उन्हें रिजल्ट डेट के बारे में मालूम हो सके।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Sat, 13 May 2023 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 13 May 2023 11:16 AM (IST)
MP Board Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजों का एलान करेगा।

एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP Board Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजों का एलान करेगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल तेजी से कोशिश कर रहा है कि रिजल्ट से जुड़े सभी कामों को निपटाकर परिणामों की घोषणा कर दी जाए। वहीं, इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में ताजा अपडेट यह आ रही है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) हाईस्कूल और मैट्रिक रिजल्ट 25 मई, 2023 को जारी हो सकता है। बोर्ड के पीआरओ मुकेश मालवीय ने इस संबंध में एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा है। हालांकि, इस संबंध में मध्य प्रदेश बोर्ड ने कोई सूचना नहीं रिलीज की है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकरिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नजर बनाएं रखें। इस पोर्टल पर लॉगइन करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

MP Board Result 2023 Date: इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं 

मध्य प्रदेश बोर्ड ने राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की थीं। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, परीक्षा की अवधि 3 घंटे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। इसके अलावा, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च को शुरू हुई थी और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई। 

MP Board Result 2023 Date: साल 2022 में ऐसा रहा था रिजल्ट 

साल 2022 में एमपी बोर्ड के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी हुए थे। वहीं, कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत रेग्यूलर उम्मीदवारों के लिए 72.72 प्रतिशत रहा था। वहीं, प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए 32.90 प्रतिशत गया था। वहीं, 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.54 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023 Date: अपने ही रिकॉर्ड से पिछड़ गया एमपी बोर्ड, जानें रिजल्ट में लगेंगे कितने दिन

यह भी पढ़ें: LIVE MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: 15 नहीं इस तारीख को जारी कर सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड नतीजे, पढ़ें हर अपडेट यहां


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.