Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2023 Date: 20 मई के बाद हो सकती है मध्य प्रदेश हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा

MP Board Result 2023 Date मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 डेट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 डेट की घोषणा 20 मई के बाद हो सकती है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Fri, 05 May 2023 10:50 AM (IST)
Hero Image
MP Board Result 2023 Date के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर नजर रखें।

MP Board Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 डेट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 डेट 20 मई के बाद हो सकती है। हालांकि, इस सम्बन्ध अंतिम फैसला एमपीबीएसई द्वारा अभी नहीं किया गया है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

MP Board Result 2023 Date: मार्च-अप्रैल में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

मध्य प्रदेश बोर्ड ने राज्य के सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में बीते शैक्षणिक वर्ष के दौरान कक्षा 10 और कक्षा 12 में पंजीकृत और वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल 2023 माह के दौरान किया था। जहां, हाई स्कूल कीए बोर्ड परीक्षाएं 1 से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं, तो वहीं दूसरी ओर हायर सेकेंड्री एग्जाम 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित किए गए थे।

यह भी पढ़ें - MP Board 10th,12th Result 2023: एमपी बोर्ड तेजी से निपटा रहा रिजल्ट से जुड़े सभी काम, इस तारीख तक आएंगे नतीजे

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया का आयोजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा की तैयारियां चल रही हैं, जो कि अंतिम चरण में है। इस बीच बोर्ड अधिकारियों ने जानकारी की दी कि एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 डेट और एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 डेट 20 मई के बाद जारी हो सकती है। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर नजर रखें।