Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट पर है ताजा अपडेट, अगले महीने में इस तारीख को हो सकते हैं रिलीज

MP Board Result 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल में पिछले साल दो स्टूडेंट्स ने संयुक्त रुप से टॉप किया था। नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे दोनों ने 496 अंक हासिल किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर आयुष शर्मा और पार्थ नारायण ने 495 रैंक हासिल किए थे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 20 Apr 2023 05:22 PM (IST)
Hero Image
MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट है।

एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। नतीजों पर लेटेस्ट अपडेट यह है कि जल्द ही मैट्रिक और इंटर दोनों कक्षाओं के नतीजों का एलान हो सकता है। स्थानीय रिपोर्ट की मानें तो यह अगले महीने में 05 मई, 2023 को जारी हो सकते हैं। हालांकि, अभी सटीक डेट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए। वहीं, अगर पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो साल 2022 में 59.54% फीसदी रहा था। इसके अलावा, 2021 में 100 प्रतिशत रहा था।

ये हैं पिछले साल 10वीं के टॉपर

मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल में पिछले साल दो स्टूडेंट्स ने संयुक्त रुप से टॉप किया था। नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे दोनों ने 496 अंक हासिल किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर आयुष शर्मा और पार्थ नारायण ने 495 रैंक हासिल किए थे। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर दिव्यांशी मिश्रा रही थीं। दिव्यांशी ने 494 नंबर अंक हासिल किए थे।

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर, कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम लिंक देखें। अब लिंक पर क्लिक करें, स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। अगले पेज पर एमपीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। वही सबमिट करें और एमपी बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। बाद में देखने के लिए एक प्रिंटआउट या एमपी ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2023 लें।

यह भी पढ़ें: Board Result Date 2023: राजस्थान और हरियाणा बोर्ड मई में जारी कर सकते हैं नतीजे, CBSE सहित अन्य पर ये है अपडेट