Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2023: पूरी नहीं हुई कांपियों की जांच, लगेंगे अभी इतने दिन, मई में इस डेट तक जारी होंगे रिजल्ट

MP Board Exam Result 2023 पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 72.72% छात्रों ने परीक्षा पास की थी जबकि 59.54% छात्रों ने एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उम्मीद है कि इस साल पास प्रतिशत में और सुधार हो।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 29 Apr 2023 11:18 AM (IST)
Hero Image
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अभी लगेगा समय, पढ़ें अपडेट यहां

 एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट हाल- फिलहाल जारी होना मुश्किल दिख रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि अभी कांपियों की जांच पूरी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कांपियों की 90 फीसदी जांच हो चुकी है, जबकि 10 फीसदी आंसर-शीट का मूल्यांकन अभी बाकी है। इसमे वक्त लगेगा। इसके बाद रिजल्ट से जुड़े अन्य काम जैसे- अंकों को वेबसाइट पर चढ़ाना और टॉपर लिस्ट तैयार करना सहित अन्य काम निपटाएं जाएंगे। इसकी वजह से रिजल्ट में समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना है कि नतीजे 22 से 25 मई, 2023 तक जारी किए जाएंगे। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके नतीजे देख सकते हैं।  

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को 

आधिकारिक वेबसाइट (एमपीबीएसई) mpbse.nic.in पर जाना होगा। अब लिंक पर क्लिक करें, "एमपीबीएसई कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम 2023 डाउनलोड करें। अब लॉगिन विंडो पर, अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। अब आपका एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023' और 'एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।रिजल्ट डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। 

कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए कर सकते हैं अप्लाई  

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि अगर कोई छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में 3 विषयों में फेल हो जाता है तो उसे फेल माना जाएगा। ये छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

मिलेगा मार्क्स सुधारने का मौका

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.72% रहा था। इसके तहत, लड़कों का रिजल्ट 69.94% और लड़कियों का रिजल्ट 75.64% रहा था। अंकों से असंतुष्ट छात्रों को सितंबर में स्पेशल एग्जाम में बैठाकर अंक सुधारने का मौका दिया गया था।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023: अभी नहीं, मई में इस तारीख तक होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट का एलान, चेक करें डेट

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023: क्या आज घोषित होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट, 10वीं,12वीं रिजल्ट एक साथ होंगे रिलीज, जानें यहां