Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2023: ये है मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की डेट, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

MP Board 10th 12th Result 2023 पिछले साल जारी आंकड़ों के मुताबिक 12वीं की परीक्षा में 72.72% छात्र-छात्राएं पास हुई थीं जबकि 10वीं की परीक्षा में 59.54% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं प्रगति मित्तल साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा की टॉपर रहीं थीं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 09 May 2023 10:28 AM (IST)
Hero Image
MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर के नतीजे इस तारीख तक कर सकता है घोषित।

 एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस महीने में घोषित होने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में परिणामों की घोषणा कर सकता है। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स को देखें तो रिजल्ट 20 मई, 2023 के बाद जारी किए जाएंगे। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में एमपीबीएसई के पीआरओ मुकेश मालवीय ने बताया था कि कक्षा 10, 12 के नतीजे 20 मई 2023 के बाद घोषित किए जाएंगे। अगर इस आधार पर देखें तो रिजल्ट 22 से 27 मई, 2023 के बीच घोषित हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में मध्य प्रदेश बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है कि 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट और टाइम क्या है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाकर रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। बता दें कि पिछले साल, परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था।

MP Board 10th, 12th Result Date 2023: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर होंगे उपलब्ध

mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mpbse.nic.in

ये है पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल जारी आंकड़ों के मुताबिक 12वीं की परीक्षा में 72.72% छात्र पास हुए थे, जबकि 10वीं की परीक्षा में 59.54% छात्र पास हुए थे।

ये हैं पिछले साल 10वीं, 12वीं की टॉपर

पिछले साल एमपी बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में नैंसी दुबे और सुचिता पांडे टॉपर रहीं थीं। वहीं, प्रगति मित्तल साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा की टॉपर थीं।

इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं 

एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में कराई गई थीं। एमपीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक हुई थीं। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 मार्च 2023 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2023 आयोजित कराई गई थीं। इसके बाद अप्रैल में मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया है। वहीं, अब जल्द ही नतीजों का एलान होने वाला है।