Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2024: ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार, अप्रैल में इस डेट तक जारी होंगे एमपी बोर्ड के परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in mpresults.nic.in पर किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी पोर्टल पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही उसका प्रिंटआउट भी सेव करके रख सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Thu, 07 Mar 2024 02:34 PM (IST)
Hero Image
MP Board Result 2024: ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार,इस डेट तक जारी हो सकते हैं एमपी बोर्ड 10वीं,12वीं के नतीजे

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के लिए स्टूडेंट्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले महीने यानी कि अप्रैल में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, हाल ही में बोर्ड की ओर एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया था कि नतीजों की घोषणा 15 अप्रैल, 2024 तक होगी। इसलिए इस साल पिछले वर्षों के मुकाबले नतीजे जल्द ही घोषित होने के आसार हैं।         

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( MPBSE , Madhya Pradesh board ) की ओर से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं हाल ही में समाप्त हुई हैं। शेड्यूल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई हैं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी, 2024 से 5 मार्च, 2024 तक कंडक्ट कराई गई थीं। फिलहाल, कांपियों की जांच चल रही है, जो कि जल्द ही समाप्त होगी। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जो कि अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पंद्रह तारीख तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। 

MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं ,12वीं रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। इसके होम पेज पर आपको 10वीं या 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां एंटर करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। नतीजे देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

पिछले साल मई में जारी हुए थे नतीजे 

एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं के नतीजे पिछले वर्ष यानी कि साल 2023 में मई में 25 तारीख को जारी किए थे।  वहीं, दसवीं कक्षा में मृदुल पाल ने टॉप किया था। वहीं, बारहवीं कक्षा में नारायण शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा, 10वीं में दूसरे स्थान पर प्राची, कीर्ति प्रभा और स्नेहा लोढी रहीं थी। 

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 22 फरवरी से शुरू करेगा कॉपियों की जांच, 10वीं, 12वी के नतीजे इस तारीख तक