Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 22 फरवरी से शुरू करेगा कॉपियों की जांच, 10वीं, 12वी के नतीजे इस तारीख तक

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) द्वारा जानकारी साझा की गई है कि वर्ष 2023-24 के दौरान सेकेंड्री (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के कॉपियों की जांच का काम 22 फरवरी से शुरू किया जाएगा। एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया कि नतीजों (MP Board Result 2024) की 15 अप्रैल तक कर दी जाएगी।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Mon, 19 Feb 2024 08:07 AM (IST)
Hero Image
MP Board Result 2024: 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी तक तथा 12वीं के 5 मार्च तक चलेंगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय बोर्डों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं चल रही हैं। वहीं, इस क्रम में मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) द्वारा जानकारी साझा की गई है कि वर्ष 2023-24 के दौरान सेकेंड्री (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के कॉपियों की जांच का काम 22 फरवरी 2024 से शुरू किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड के परीक्षाफल (MP Board Result 2024) पिछले वर्ष के मुकाबले जल्दी घोषित हो सकते हैं।

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वी के नतीजे इस तारीख तक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार MPBSE द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (MP Board 10th, 12th Result 2024) की घोषणा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तक घोषित कर सकता है। एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया कि जहां मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से शुरू किया जाएगा, वहीं नतीजों की 15 अप्रैल तक कर दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी मुताबिक एमपी बोर्ड ने इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने के लिए करीब 25 हजार शिक्षकों को लगाया है, जो कि इस वर्ष आयोजित की जा रही परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे लगभग 17 लाख परीक्षार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सम्पन्न करेंगे।

यह भी पढ़ें - MP Board Exam 2024: कॉपियों की निष्पक्ष जांच के लिए तीन चरणों में होगी चेकिंग, छात्रों को कॉन्सेप्ट के लिए दिए जाएंगे अंक

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी 2024 से शुरू किया गया और ये परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी। वहीं, बारहवीं के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से शुरू हुए तथा ये 5 मार्च 2024 तक चलेंगे। परीक्षाओं के आयोजन के दौरान ही MPBSE द्वारा कॉपियों की जांच का कार्य शुरू किए जाने से अब नतीजों (MPBSE 10th, 12th Result 2024) की इस बार जल्द घोषणा की उम्मीद की जा सकता है।