Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MPBSE Supplementary Result 2023: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट जल्द mpbse.nic.in पर हो सकता है घोषित

MP Board 10th 12th Supplementary Result 2023मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि सप्लीमेंट्री एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जायेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Fri, 04 Aug 2023 10:29 AM (IST)
Hero Image
MP Board Supplementary Result 2023 जल्द हो सकता है घोषित।

MP Board 10th 12th Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10th, 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 4 अगस्त 2023 को घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किया जायेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्राप्त कर सकेंगे।

MP Board Supplementary Result 2023: कैसे जांच सकेंगे रिजल्ट?

  • एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री 2023 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाना होगा।
  • रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट के होम पेज पर लिंक एक्टिव हो जायेगा।
  • अब आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट प्राप्त करना है उस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद उसमें मांगी गयी जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं।

MP Board Supplementary Result 2023: सप्लीमेंट्री एग्जाम में प्राप्त अंक ही होंगे फाइनल

अभ्यर्थी याद रखें की सप्लीमेंट्री एग्जाम में प्राप्त अंक ही फाइनल एवं अंतिम माने जाएंगे। इस रिजल्ट के बाद मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे।

आपको बता दें कि सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट केवल वे ही उम्मीदवार देख सकेंगे जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और परीक्षाओं में भाग लिया था। इस परीक्षा में मुख्य एग्जाम में एक या दो विषयों में फेल छात्र या अपने रिजल्ट में सुधार करवाने वाले स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। एमपी बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों के लिए प्रतिवर्ष सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन किया जाता है।