Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Supplementary Result 2023: एमपी बोर्ड किस दिन जारी करेगा सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, जानें यहां

MPBSE Supplementary Result 2023 पूरक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी mpbse.nic.in mpresults.nic.in mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर अपने नतीजों की जांच कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो पाएंगे। एमपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 17 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक किया था।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 05 Aug 2023 12:09 PM (IST)
Hero Image
MP Board Supplementary Result: मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। MPBSE Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। दसवीं और बारहवीं Supplementary एग्जाम के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में ही नतीजों का एलान कर दिया जाए। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो यह इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से फिलहाल, कोई आधिकारिक जानकारी तो प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद पूरी है कि MPBSE किसी भी वक्त नतीजों का एलान कर देगा।

MP Board Supplementary Result 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक 

पूरक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर अपने नतीजों की जांच कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो पाएंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 17 जुलाई, 2023 से 27 जुलाई, 2023 तक किया था। वहीं, अब जल्द ही नतीजों का एलान होगा। 

MPBSE Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए फॉ

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, स्क्रॉल करें और कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड पूरक परिणाम लिंक ढूंढें। अब लिंक पर क्लिक करें, स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा। इसके बाद, लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। अब इसे सबमिट करें और एमपी बोर्ड पूरक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन पूरक परिणाम मार्कशीट का प्रिंटआउट लें

MP Board Supplementary Result 2023: 25 मई को जारी हुए थे नतीजे

एमपीबीएसई ने 25 मई, 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे 2023 घोषित किए थे। इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 63.29% दर्ज किया गया था, जबकि 55.28% छात्र- छात्राएं एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में पास हुए थे। एमपीबीएसई के लिए 10वीं परीक्षा 2023 में लड़कियों और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 66.47% और 60.26% रहा था।