Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Time Table 2024: 6 मार्च से होंगी एमपी में 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी, चेक करें सब अपडेट

पांचवीं कक्षा में पहला पेपर 6 मार्च को प्रथम भाषा हिंदी अंग्रेजी मराठी उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) का एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद 89 10 मार्च को कोई पेपर नहीं होगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक दोनों कक्षाओं के लिए एग्जाम सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक आयोजित किए जाएंगे।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 06 Jan 2024 09:06 AM (IST)
Hero Image
MP Board Time Table 2024: 6 मार्च से होंगी एमपी में 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं की परीक्षाओं 2024 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, यह परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हो जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक, पांचवीं कक्षा के लिए, जहां एग्जाम छह मार्च से शुरू होंगे और 13 मार्च, 2024 तक चलेंगे। वहीं, आठवीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक, 2024 तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परीक्षा का टाइम टेबल 2024 educationportal.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

जारी शेड्यूल के मुताबिक दोनों कक्षाओं के लिए एग्जाम सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी। अब परीक्षार्थी अपने-अपने स्कूलों के माध्यम से कंप्लीट डेटशीट प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board Class 5th Time Table 2024: ये हैं पांचवीं कक्षा का टाइमटेबल 

पांचवीं कक्षा में पहला पेपर 6 मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) का एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद 8,9, 10 मार्च को कोई पेपर नहीं होगा। इसके बाद, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी और 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन का पेपर होगा। वहीं, 13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का पेपर होगा।

जारी सूचना में पांचवीं कक्षा के टाइमटेबल में यह भी कहा गया है कि, पां पहली भाषा के रूप में उर्दू या मराठी चुनने पर छात्रों को दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा के रूप में हिंदी चुनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, बोर्ड परीक्षाएं समय सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी, भले ही परीक्षा के दिनों में छुट्टी घोषित की गई हो। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: PPC 2024: 1 करोड़ स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स ने परीक्षा पे चर्चा प्रोगाम के लिए किया आवेदन, पढ़ें डिटेल