Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Patwari Admit Card 2023: मध्य प्रदेश पटवारी व अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

MP Patwari Admit Card 2023 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा समूह-2 उप-समूह के अंतर्गत सहायक संपरीक्षक पटवारी और अन्य पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 07 Mar 2023 10:35 AM (IST)
Hero Image
MP Patwari Admit Card 2023: मध्य प्रदेश पटवारी व अन्य एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in से करें।

एजुकेशन डेस्क। MP Patwari Admit Card 2023: मध्य प्रदेश पटवारी व अन्य पदों की लिए भर्ती के आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समूह-2 उप-समूह के अंतर्गत सहायक संपरीक्षक, पटवारी और अन्य के कुल 9073 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा जारी कर दिए गए हैं। मण्डल ने एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2023 को आज, 6 मार्च 2023 को जारी किया गया और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है।

एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - MPESB Recruitment: केंद्र के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी दिया युवाओं को होली गिफ्ट, 3000 सरकारी नौकरियां

MP Patwari Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

मध्य प्रदेश समूह-2 उप-समूह के अंतर्गत सहायक संपरीक्षक, पटवारी और अन्य पदों के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, इस पेज पर उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर व अपनी जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

MP Patwari Admit Card 2023: संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने समूह-2 उप-समूह पदों के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार मण्डल द्वारा परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों को भर्ती अधिसूचना में दिए परीक्षा निर्देशों के साथ-साथ एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड पेज पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।