Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट जल्द होगा घोषित, पढ़ें अपडेट

MP Police Constable Result 2023 मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जल्द ही पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह घोषित किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 05 Oct 2023 01:08 PM (IST)
Hero Image
MP Police Constable Result 2023 जल्द esb.mp.gov.in पर जल्द हो सकता है घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल की ओर से पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक किया गया था जिसके बाद से उम्मीदवारों को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 एग्जाम का रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित किया जा सकता है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित किया जायेगा। रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड भी डाउनलोड प्राप्त कर सकेंगे।

MP Police Constable Result: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे

  • एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट जारी होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

7 गुना उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए किया जायेगा शॉर्टलिस्ट 

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती से 7 गुना उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे उनको शारीरिक परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7411 पदों पर नियुक्तियां होंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NCL Recruitment 2023: एनसीएल में 1140 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मिल रहा मौका, कल से भर सकेंगे फॉर्म