Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Police Constble Result 2023: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट कब हो सकता है घोषित, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

MP Police Constble Result 2023 मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा। जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में सफल होंगे वे शारीरिक परीक्षा ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में शामिल होने के पात्र हो जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 09 Oct 2023 07:30 AM (IST)
Hero Image
MP Police Constble Result 2023 जल्द esb.mp.gov.in पर घोषित होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। MP Police Constble Result 2023: मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद लगभग एक महीने का समय बीत चुका है और उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इस माह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित होगा जहां से आप मांगी गयी डिटेल्स भरकर परिणाम की जांच कर सकेंगे।

MP Police Constable Result: रिजल्ट घोषित होने के बाद इन स्टेप्स से जांच सकेंगे परिणाम

  • एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होते ही उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब एक नए पेज पर आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Police Constable Result 2023: 7090 पदों पर होनी है नियुक्तियां

इस भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में भर्ती से 7 गुना ज्यादा उम्मीदवारों का चयन अगले टेस्ट के लिए किया जायेगा।

सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को 7090 रिक्त पदों पर चुना जायेगा। इसमें से कॉन्स्टेबल जीडी मेल के लिए 2642 पद और कॉन्स्टेबल जीडी फीमेल के लिए 4444 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Exam 2023: आरबीआई सहायक भर्ती परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव, अब इन डेट्स में होगा एग्जाम