Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MPBSE 10th 12th Result 2023: इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट इस डेट तक हो सकते हैं जारी

MPBSE 10th 12th Result 2023 पिछले साल आर्ट्स में इशिता दुबे ने 480 अंकों के साथ टॉप किया था। प्रगति मित्तल ने 494 मार्क्स के साथ साइंस स्ट्रीम में बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं इस साल जल्द ही नतीजे जारी होने वाले हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 06 May 2023 04:51 PM (IST)
Hero Image
MPBSE 10th 12th Result 2023: एमपीबीएसई दसवीं, बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

 एजुकेशन डेस्क। MPBSE 10th 12th Result 2023: एमपीबीएसई दसवीं, बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) आगामी दिनों में परीक्षा के परिणाम जारी करने वाले हैं। हालांकि, किस दिन यह तो मध्य प्रदेश बोर्ड ने फिलहाल साफ नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चंद दिनों में 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर रिलीज हो जाएगा। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एमपी बोर्ड परिणाम 2023 मई के अंत में घोषित होने की संभावना है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि, छात्र-छात्राएं 11 मई के बाद एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, सही डेट जानने के लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

MPBSE 10th 12th Result 2023: इन वेबसाइट्स पर चेक करें डेट 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की रिजल्ट डेट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर विजिट करना चाहिए। 

29 अप्रैल को एक दिन जारी हुए थे नतीजे 

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, अगर बात करें पिछले साल रिजल्ट डेट की तो यह 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। 10वीं, 12वीं रिजल्ट दोनों के नतीजे एक ही दिन रिलीज किए गए थे। उम्मीद यह है कि बोर्ड इस बार भी एक दिन नतीजे जारी कर दे। 

यह भी पढ़ें: MP Board 10th,12th Result 2023: एमपी बोर्ड तेजी से निपटा रहा रिजल्ट से जुड़े सभी काम, इस तारीख तक आएंगे नतीजे

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023: ये है मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट की डेट, जानिए कब हो सकता है एलान

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट पर है ताजा अपडेट, अगले महीने में इस तारीख को हो सकते हैं रिलीज