Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MPBSE MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम इस तारीख तक, ऐसे डाउनलोड करें 10वीं, 12वीं की मार्कशीट

MPBSE MP Board Result 2022 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा जल्दी ही की जानी है। नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 20 Apr 2022 09:21 AM (IST)
Hero Image
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा किए जाने के बाद स्टूडेंट्स 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP Board Result 2022: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट और हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट एग्जाम के लिए एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जल्द ही घोषित किए जाने है। वैसे तो एमपीबीएसई ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की तिथि का औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है, लेकिन प्राप्त अपडेट के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के सभी स्ट्रीम के लिए परिणामों की घोषणा इस माह के आखिर तक की जा सकती है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद हाई स्कूल की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब लाख छात्र-छात्राएं और हायर सेकेंड्री के एग्जाम में बैठे करीब 8 लाख परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर देख सकेंगे। दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

MPBSE MP Board Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें 10वीं, 12वीं की मार्कशीट

बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा औपचारिक तौर पर एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को अपना 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद छात्रों को अपने एमपी बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2022 या एमपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2022 की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए। साथ ही, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं मार्कशीट 2022 की हार्ड कॉपी एमपीबीएसई द्वारा उनके सम्बन्धित स्कूलों के माध्यम से बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।