Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MPBSE Supplementary Result: घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं RWL परीक्षा के परिणाम, mpresults.nic.in पर देखें

MPBSE MP Board Supplementary Result 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड ने 17 से 27 जुलाई 2023 तक कक्षा 10 और 12 की पूरक परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं अब बोर्ड ने 10वीं 12वीं RWL परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in mpresults.nic.in पर इसे चेक कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 26 Aug 2023 02:48 PM (IST)
Hero Image
MP Board Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री RWL परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

एजुकेशन डेस्क। MP Board Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं, बारहवीं आरडब्लूएल परीक्षा के नतीजों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) की ओर से दसवीं और बारहवीं की आरडब्लूएल पूरक परीक्षाओं के नतीजे  जारी कर दिए गए हैं। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके नतीजों की आसानी से जांच कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 17 से 27 जुलाई, 2023 तक कक्षा 10 और 12 की पूरक परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, अब छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से नतीजों की राह देख रहे हैं, जो कि जल्द घोषित होने की उम्मीद है। एमपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे मई में घोषित किए थे। इसके बाद परीक्षा में एक या दो विषय में असफल होने वाले परीक्षार्थियों ने पूरक परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसके बाद अब नतीजों का एलान कर दिया गया है।  

How To Check MP Board Supplementary Result 2023 for Classes 10th and 12th: मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट की ऐसे करें जांच

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, स्क्रॉल करें और कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड पूरक परिणाम लिंक ढूंढें। अब लिंक पर क्लिक करें, स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा। अब लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।अब इसे सबमिट करें और एमपी बोर्ड पूरक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन पूरक परिणाम मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार UPSC में फेल होने वाली विशाखा यादव ने तीसरे अटेम्प्ट में किया कमाल, हासिल की 6वीं रैंक