Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MPBSE Supplementary Result: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द जारी करेगा सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, ऐसे कर पाएंगे चेक

MPBSE Supplementary Result 2023 छात्र- छात्राएं नतीजे जारी होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करके एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 17 से 27 जुलाई 2023 तक कक्षा 10 और 12 की पूरक परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं अब परीक्षार्थी नतीजों की राह बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 10 Aug 2023 05:37 PM (IST)
Hero Image
MPBSE Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा।

एजुकेशन डेस्क। MPBSE Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। संभावना तो यह भी है कि परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी हो जाए। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक कोई सूचना जारी नहीं हुई तो परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अभी MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर नजर बनाएं रखें। इस पोर्टल को अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर बुकमार्क कर लें, जिससे नतीजे की डेट जारी होते या फिर घोषित होते है आप फटाफट रिजल्ट की जांच कर सकें।

छात्र- छात्राएं नतीजे जारी होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करके एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 17 से 27 जुलाई, 2023 तक कक्षा 10 और 12 की पूरक परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, अब परीक्षार्थी नतीजों की राह बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं। स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से भी परिणाम देख सकते हैं। 

MPBSE Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट जांचने के लिए ये हैं आसान स्टेप्स 

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, स्क्रॉल करें और कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड पूरक परिणाम लिंक ढूंढें। इसके बाद अब लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा। लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। अब इसे सबमिट करें और एमपी बोर्ड पूरक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन पूरक परिणाम मार्कशीट का प्रिंटआउट लें

सीआईएससीई ने जारी किए 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई ने आज 10 अगस्त, 2023 को आईसीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 2023 घोषित किए हैं। ये नतीजे सीआईएससीई की आधिकारिक साइट cisce.org पर जारी किए गए हैं।

यूपी बोर्ड ने जारी किए कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह नतीजे भी हाल ही में जारी किए गए हैं। बोर्ड ने जुलाई में आयोजित इस परीक्षा के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए हैं।