Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NABARD Admit Card 2023: असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NABARD Grade A Admit Card 2023 नाबार्ड ने हाल ही में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसमें कुल 150 रिक्तियों की भरने की घोषणा की गई थी। वहीं इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 सितंबर को शुरू हुई थी और 23 सितंबर 2023 तक चली। इसके बाद अब परीक्षा का आयोजन होना है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 04 Oct 2023 10:53 AM (IST)
Hero Image
NABARD Admit Card 2023: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NABARD Grade A Admit Card 2023: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। संभावना है कि नाबार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर एडमिट कार्ड रिलीज कर देगा। इसकी वजह यह है कि 16 अक्टूबर, 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होना है और इसलिए उम्मीद है कि किसी भी वक्त अब हॉल टिकट रिलीज किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल सूचना रिलीज नहीं हुई है तो कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सटीक डेट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर विजिट करते रहें। इसके साथ ही नीचे कुछ आसान स्टेप्स भी दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Steps to download the admit card for NABARD Grade A Phase 1 2023 exam: नाबार्ड ग्रेड ए फेज 1 एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

नाबार्ड ग्रेड ए फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.nabard.org/ पर जाना होगा। इसके बाद, वेबसाइट पर "करियर" सेक्शन देखें। अब "करियर" सेक्शन के भीतर, नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती 2023 खोजें। अब नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती 2023 के तहत, नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के लिए लिंक ढूंढें। अपना लॉगिन क्रेडेंशियल और कैप्चा कोड एंटर करें। इसके बाद, फिर नाबार्ड ग्रेड ए चरण 1 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके बाद, नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स कॉल लेटर/एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

नाबार्ड ने हाल ही में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कुल 150 रिक्तियों की भरने की घोषणा की गई थी। वहीं, इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 सितंबर को शुरू हुई थी और 23 सितंबर 2023 तक चली। इसके बाद अब परीक्षा का आयोजन होना है।

यह भी पढ़ें: RPSC RAS Answer key 2023: आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की पर आज तक दर्ज कराएं आपत्ति, 1 अक्टूबर को हुआ था एग्जाम