Move to Jagran APP

NEET PG 2021: नीट पीजी आवेदन पत्र में करेक्शन का आज आखिरी मौका, 12 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड

NEET PG 2021 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट या नीट पीजी 20201 (National Eligibility cum Entrance Test-Post Graduate NEET-PG 2021) परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज यानी कि 07 अप्रैल 2021 को बंद कर दी जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 07 Apr 2021 01:51 PM (IST)
Hero Image
NEET PG 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट या नीट पीजी 20201

NEET PG 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट या नीट पीजी 20201 (National Eligibility cum Entrance Test-Post Graduate, NEET-PG 2021) परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज यानी कि 07 अप्रैल, 2021 को बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाकर फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। हालांकि इसके पहले करेक्शन की सुविधा 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक उपलब्ध थी। लेकिन बाद में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (National Board of Examinations, NBE) ने करेक्शन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। इसके तहत अब आज तक फॉर्म में सुधार हो सकता है। 

NBE के अनुसार NEET PG 2021 परीक्षा के लिए कुल 1,74,886 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसके अलावा नीट पीजी परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 28 मार्च से 30 मार्च तक फीस जमा करने का मौका दिया गया था। इसके अलावा उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 मार्च, 2021 को रिलीज किया जाएगा। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2021: नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NEET PG 2021:  नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। इसके बाद NEET PG 2021 पर क्लिक करें। इसके बाद परीक्षा पेज खुल जाएगा। इसके बाद NEET PG 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना लॉगिन विवरण जमा करें। इसके बाद NEET PG 2021 एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लेंकर रख लें।