Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET PG Counselling: नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज हो जाएगी बंद, फटाफट करें अप्लाई

NEET PG Counselling 2023 इस साल एमसीसी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों को 6 अगस्त 2023 को एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी। नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 01 Aug 2023 09:17 AM (IST)
Hero Image
NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आज, 01 अगस्त, 2023 तक करें आवेदन।

एजुकेशन डेस्क। NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग में शामिल होने की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी (Medical Counselling Committee, MCC) आज, 1 अगस्त, 2023 को पहले दौर के लिए चल रही नीट पीजी काउंसलिंग 2023  पंजीकरण प्रक्रिया को समाप्त कर देगी। इसलिए, वे सभी उम्मीदवार जो नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और काउंसलिंग के लिए पात्र हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अगर अभी तक आवेदन नहीं किया है तो फटाफट कर लें। अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

EET PG Counselling 2023: इस तारीख से शुरू हुआ था रजिस्ट्रेशन

नीट पीजी 2023 के लिए पंजीकरण प्रकिया 27 जुलाई को शुरू हुई थी और 1 अगस्त 2023 यानी कि आज रात 8 बजे खत्म हो रही है। इसके साथ ही, MCC ने च्वाइस फिलिंग के लिए कैंडिडेट्स को कल 2 अगस्त 2023 की रात 11.55 बजे तक का मौका दिया गया है।

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब

होमपेज पर उम्मीदवारों को NEET PG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करना चाहिए। अब अगले चरण में, उन्हें खुद को पंजीकृत कराना होगा और खाते में लॉग इन करना होगा। अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 1 के लिए इस तारीख को जारी होगा परिणाम  

इस साल, एमसीसी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया जाएगा। वहीं, उम्मीदवारों को 6 अगस्त, 2023 को एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी। नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।