Move to Jagran APP

NEET SS 2022 Result: नीट एसएस परीक्षा परिणाम घोषित, nbe.edu.in पर इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET SS 2022 Result नीट एसएस परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की जांच कर सकते हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अगले महीने में यानी कि अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 15 Sep 2022 08:00 PM (IST)
Hero Image
नीट एसएस परीक्षा परिणाम के नतीजे आज जारी किए गए।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET SS 2022 Result: नीट एसएस परीक्षा परिणाम के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (National Board of Examinations, NBE) आज, 15 सितंबर, 2022 को अपने शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों - nbe.edu.in और natboard.edu पर रिलीज कर दिया है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर लॉगइन करके नतीजे देख सकते हैं। नीट SS परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत की आवश्यकता होती है। इसके बाद, योग्य उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित NEET SS काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। NEET SS 2022 परीक्षा का आयोजन 1 और 2 सितंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। इसके बाद से ही उम्मीदवार नतीजों की प्रतीक्षा में थे। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। 

इस लिंक से देखें परिणाम

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • नीट एसएस रिजल्ट की घोषणा- 15 सितंबर, 2022
  • नीट एसएस परीक्षा का आयोजन- 1, 2 सितंबर, 2022
  • शैक्षणिक सत्र शुरू की शुरुआत- 1 अक्टूबर, 2022 संभावित 
  • प्रवेश लेने की आखिरी तारीख- 31 अक्टूबर, 2022

NEET SS 2022 Result: नीट एसएस परीक्षा परिणाम जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

नीट एसएस रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध 'नीट एसएस' लिंक पर क्लिक करें। अब संबंधित सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के लिए परिणाम पीडीएफ चुनें। इसके बाद, अपना नीट एसएस 2022 रोल नंबर खोजें। अब अपने अंक और रैंक की जांच करें। इसके बाद, NEET SS 2022 सूची का प्रिंटआउट लें।

नीट एसएस 2022 परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।