Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET UG Result 2023: उत्तर प्रदेश नीट यूजी नतीजों में सबसे आगे, 139961 उम्मीदवार सफल, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर

NEET UG Result 2023 ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित इस बार के मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में सबसे आगे रहा। यूपी से 273527 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 267383 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए और 139961 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 14 Jun 2023 08:40 AM (IST)
Hero Image
NEET UG Result 2023 में उत्तर प्रदेश सबसे आगे, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर।

NEET UG Topper 2023 AIR 1: देश भर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, नर्सिंग कालेजों में संचालित होने वाले स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में इस साल दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2023 के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 13 जून कर दी गई। इस बार की परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया। उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या के चलते एनटीए ने देश और विदेशों को कुल 499 शहरों में 4097 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था।

यह भी पढ़ें - NEET UG Topper 2023 AIR 1: क्वेश्चंस की लगातार प्रैक्टिस ने दिलाई प्रबंजन को 20 लाख उम्मीदवारों में पहली रैंक

NEET UG Result 2023: उत्तर प्रदेश नीट यूजी नतीजों में सबसे आगे, 139961 उम्मीदवार सफल

नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा के साथ एनटीए द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित इस बार के मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में सबसे आगे रहा। इस बार परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से 2,73,527 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 2,67,383 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 1,39,961 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवारों की यह संख्या देश अन्य सभी राज्यों में सबसे अधिक है। वहीं, बात करें पिछले साल की तो वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए 1,74,523 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 1,56,992 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जबकि 88,889 उम्मीदवार सफल घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें - NEET 2023 Result: घोषित हुए नीट UG परीक्षा परिणाम, NTA पोर्टल neet.nta.nic.in पर देखें स्कोर कार्ड और रैंक

NEET UG Result 2023: नीट यूजी नतीजों में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर

वहीं बात करें अगर उत्तर प्रदेश के बाद अन्य राज्यों की तो महाराष्ट्र का नीट यूजी 2023 में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए महाराष्ट्र से 2,77,903 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। इनमें से 2,73,819 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 1,31,008 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें - UP NEET UG Counselling 2023: उत्तर प्रदेश के इन मेडिकल कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला, जानें रैंक और मार्क्स

यह भी पढ़ें - NEET Result 2023 Live: नीट यूजी रिजल्ट घोषित, इन लिंक से देखें स्कोर कार्ड और जानें रैंक