Move to Jagran APP

NIRF Ranking 2023: मिरांडा हाउस ने टॉप कॉलेज की लिस्ट में प्राप्त किया पहला स्थान, देखें टॉप-10 कॉलेज लिस्ट

NIRF Ranking 2023 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश भर के टॉप कॉलेज की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में मिरांडा हाउस ऑफ डीयू को देश भर में पहले स्थान प्राप्त हुआ। मिरांडा हाउस ने इस लिस्ट में लगातार दूसरी बार पहली पोजीशन प्राप्त की है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 05 Jun 2023 01:39 PM (IST)
Hero Image
NIRF Ranking 2023: मिरांडा हाउस ने देशभर में टॉप कॉलेज की लिस्ट में प्राप्त किया पहला स्थान।

NIRF Ranking 2023: मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एजुकेशन एंड एक्सटर्नल मिनिस्टर राजकुमार रंजन के द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023 के लिए देश के टॉप कॉलेज की लिस्ट जारी कर दी गयी है। यह लिस्ट 5 जून को जारी की गयी है। इस लिस्ट में डीयू के मिरांडा हाउस ऑफ दिल्ली कॉलेज ने टॉप रैंक प्राप्त की है। मिरांडा हाउस ने लगातार दूसरी बार देश में टॉप किया है, पिछली बार भी टॉप कॉलेज में मिरांडा हाउस ने देश में पहला स्थान हासिल किया था। मिरांडा हाउस के अलावा हिंदी कॉलेज ने दूसरा एवं प्रेसिडेंसी कॉलेज ने देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें- NIRF Ranking 2023: शिक्षा मंत्रालय ने जारी की संस्थानों की रैंकिंग, IIT मद्रास नंबर वन, IISc बेस्ट यूनिवर्सिटी

NIRF Ranking 2023: टॉप-10 कॉलेज लिस्ट

NIRF टॉप-10 कॉलेज लिस्ट 2023

  • मिरांडा हाउस
  • हिंदू कॉलेज
  • प्रेसिडेंसी कॉलेज
  • पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर वूमेन
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज
  • लोयोला कॉलेज
  • रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर
  • किरोड़ीमल कॉलेज
  • लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन

NIRF Ranking 2023: आईआईटी मद्रास ने ओवरऑल कैटेगरी में प्राप्त किया पहला स्थान

शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश के टॉप संस्थानों की लिस्ट प्रतिवर्ष जारी की जाती है। इस वर्ष ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। आईआईटी मद्रास ने पहला स्थान लगातार पांचवीं बार प्राप्त किया है। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली ने दूसरा स्थान एवं आईआईटी मुंबई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय कैटेगरी में आईआईएससी बेंगलूरू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) को दूसरा स्थान एवं जामिया मिल्लिया इस्लामिया को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

आपको बताते चलें कि एनआईआरएफ की शुरुआत चार श्रेणियों के साथ की गयी थी। इस रैंकिंग को जारी करने का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों को निर्णय लेने में मदद करना था। वर्तमान में यह विशिष्ट रैंकिंग सहित 12 श्रेणियां हैं में NIRF Ranking की जाती है।